ePaper

आशा लकड़ा ने की सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण रोकने की मांग, सरकार के साथ बैठक रद्द

Updated at : 13 May 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
Siramtoli Flyover Ranchi News Asha Lakra National Commission of Scheduled Tribe

आर्यभट्ट सभागार में आदिवासी संगठनों को संबोधित करतीं रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा.

Siramtoli Flyover Ranchi News: आर्यभट्ट सभागार में केंद्रीय सरना समिति और अन्य आदिवासी संगठनों के साथ बैठक के बाद आशा लकड़ा ने मंगलवार को स्थिति का आकलन करने के लिए निर्माण स्थल का दौरा किया. रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि कई आदिवासी संगठनों ने एनसीएसटी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

विज्ञापन

Siramtoli Flyover Ranchi News: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) की सदस्य आशा लकड़ा ने विभिन्न आदिवासी समूहों के विरोध के बीच झारखंड सरकार से रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर का निर्माण रोकने का आग्रह किया है. कई आदिवासी संगठन सिरमटोली में बनाये जा रहे फ्लाईओवर के ‘रैंप’ को हटाने की मांग कर रहे हैं. संगठनों का दावा किया कि इससे सरना स्थल तक पहुंचने में बाधा आ रही है. वाहनों की लगातार आवाजाही से इस धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग हो सकती है.

आशा लकड़ा ने सिरमटोली फ्लाईओवर निर्माण स्थल का किया दौरा

आर्यभट्ट सभागार में केंद्रीय सरना समिति और अन्य आदिवासी संगठनों के साथ बैठक के बाद आशा लकड़ा ने मंगलवार को स्थिति का आकलन करने के लिए निर्माण स्थल का दौरा किया. रांची की पूर्व मेयर आशा लकड़ा ने कहा कि कई आदिवासी संगठनों ने एनसीएसटी को पत्र लिखकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है.

एनसीएसटी के साथ झारखंड सरकार की बैठक रद्द

उन्होंने कहा कि एनसीएसटी और झारखंड सरकार के बीच मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे बैठक होनी थी, लेकिन सरकार ने अपरिहार्य परिस्थितियों का हवाला देते हुए इसे रद्द करने का अनुरोध किया. बैठक की नयी तारीख एक या दो दिन में तय की जायेगी.

इसे भी पढ़ें : सैलानियों का स्वर्ग बनता झारखंड, हर साल आ रहे 3.5 करोड़ पर्यटक, ये जगहें हैं खास

आशा लकड़ा बोलीं- आदिवासी संगठनों की मांगें जायज

आशा लकड़ा ने कहा कि मौका का मुआयना करने के बाद, उन्हें आदिवासी संगठनों की मांगें जायज लगीं. उन्होंने कहा कि सिरमटोली में सरना स्थल आदिवासियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों में से एक है. सरहुल त्योहार के दौरान लाखों लोग यहां आते हैं और ‘रैंप’ बनने से उनके लिए बाधा उत्पन्न होगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बैठक होने तक ‘रैंप’ का काम रोके सरकार- आशा का आग्रह

आशा लकड़ा ने सरकार से बैठक होने तक ‘रैंप’ का काम रोकने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘मैं इस मामले के बारे में सरकार को भी लिखूंगी.’ इस फ्लाईओवर की लंबाई 2.34 किलोमीटर है और परियोजना का उद्देश्य सिरमटोली को मेकॉन से जोड़कर लोगों के सफर को सुगम बनाना है. इस परियोजना पर अगस्त 2022 में काम शुरू हुआ था. इसकी लागत करीब 340 करोड़ रुपए है.

इसे भी पढ़ें

Good News: झारखंड के गांवों को चमका देंगी ये योजनाएं, नक्सल प्रभावित 14 जिलों के लिए विशेष कार्यक्रम

LPG Price Today: आज आपको 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

दूध-फल पर ज्यादा खर्च करते हैं झारखंड के शहरी, ग्रामीण अंडा-मछली और मांस पर

झारखंड के गांव और शहर में बढ़ रही प्रति व्यक्ति खर्च की खाई, सबसे गरीब लोग कितना करते हैं खर्च?

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola