पलामू में 77वां वन महोत्सव, विश्वविद्यालय परिसर में लगाए गए पौधे; पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

77 वां वन महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करते वित्त मंत्री, सांसद, विधायक को अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में 77वां वन महोत्सव मनाया गया। मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पर्यावरण संरक्षण और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: पलामू प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय परिसर में वन विभाग की ओर से शुक्रवार को 77वां वन महोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, विशिष्ट अतिथि पलामू सांसद वीडी राम, विधायक आलोक चौरसिया और कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया. इसके बाद अतिथियों और पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इसके माध्यम से आम नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वन महोत्सव के आयोजन के औचित्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वनों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने 77 वर्ष पूर्व वन महोत्सव के आयोजन की स्वीकृति दी थी. इस महोत्सव का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब लोग इसके वास्तविक मर्म को समझेंगे और पर्यावरण संरक्षण के लिए दृढ़ संकल्प के साथ काम करेंगे.

मंत्री ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना आवश्यक है. यह तभी संभव होगा, जब लोग अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे और पेड़ों को बचाएंगे.

पेड़ों की कटाई से पर्यावरण संकट

सांसद वीडी राम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता जरूरी है. धरती पर हरियाली को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की आवश्यकता है. विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि जब लोग जागरूक होंगे, तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेगा. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण संकट में है.

कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने पर्यावरण से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया. डीएफओ सत्यम कुमार ने कहा कि वन महोत्सव की सफलता तभी सिद्ध होगी, जब आम नागरिक पौधे लगाने और उन्हें बचाने में सहभागी बनेंगे.

मौके पर अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, नगर निगम के नगर आयुक्त रंजीत लाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola