Medininagar Tiranga Yatra: भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भीड़, बाबूलाल मरांडी बोले- एकता और अखंडता का संकल्प लें

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री व महापौर | Prabhat Khabar Network

मेदिनीनगर में भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में बाबूलाल मरांडी और मेयर अरुणा शंकर शामिल हुए। लोगों से हर घर तिरंगा फहराने की अपील की गई।

विज्ञापन

मेदिनीनगर,पलामू: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ आह्वान के तहत शुक्रवार को मेदिनीनगर में भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गयी. गांधी उद्यान पार्क से शुरू हुई यात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए साहित्य समाज चौक पहुंची. यात्रा में भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और आम लोग शामिल हुए.

यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत अन्य नेताओं ने गांधी उद्यान पार्क स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की गयी. साहित्य समाज चौक पहुंचने पर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया गया.

बच्चों और युवाओं ने बढ़ाया उत्साह

तिरंगा यात्रा में स्कूली बच्चों की भी भागीदारी रही. हाथों में तिरंगा लिए बच्चे भारत माता की जय के नारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए. इससे पूरे शहर का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया. भाजपा नेताओं ने लोगों से स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने की अपील की.

बाबूलाल मरांडी ने की घरों पर तिरंगा फहराने की अपील

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मेदिनीनगर में तिरंगा यात्रा में बच्चों, युवाओं और आम लोगों ने जिस उत्साह के साथ भाग लिया, वह राष्ट्र के प्रति एकजुट भावना को दर्शाता है. उन्होंने शहरवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा देश की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की.

मेयर अरुणा शंकर ने परिसदन में बाबूलाल मरांडी का स्वागत किया. इसके बाद वह भी उनके साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं.

यात्रा में सांसद विष्णु दयाल राम, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता, भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, पूर्व विधायक पुष्पा दे


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola