मेदिनीनगर में कोयल नदी ने लिया विकराल रूप, खतरे के निशान पर पहुंचा जलस्तर, कोयल रिवर फ्रंट पानी में समाया.

Updated:
विज्ञापन

पलामू के कोयल नदी उफान पर, खतरे के निशान से उपर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर में कोयल नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा। कोयल रिवर फ्रंट जलमग्न, पुल निर्माण कार्य ठप और प्रशासन अलर्ट मोड पर।

विज्ञापन

चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट पलामू. पलामू में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कोयल नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में नदी में आई भीषण बाढ़ के कारण जलस्तर तेजी से बढ़ते हुए खतरे के निशान के बिल्कुल करीब पहुंच गया है. नदी के इस रौद्र रूप के कारण मेदिनीनगर का नवनिर्मित और प्रसिद्ध 'कोयल रिवर फ्रंट' पूरी तरह से बाढ़ के पानी में समा गया है. रिवर फ्रंट का पूरा हिस्सा जलमग्न होने से वहां की संरचनाओं को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है.

विज्ञापन


कीमती सामानों के बहने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका

बाढ़ का पानी इतनी तेजी से फैला कि वहां बन रहे दूसरे नये कोयल पुल के निर्माण स्थल पर भी भारी जलभराव हो गया है. निर्माण कार्य में लगी करोड़ों रुपये की भारी-भरकम आधुनिक मशीनें और उपकरण पानी में पूरी तरह डूब गया हैं. नदी का बहाव बेहद तेज होने के कारण निर्माण स्थल पर मौजूद अन्य कीमती सामानों के बहने या क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है. इस अप्रत्याशित बाढ़ के कारण पुल निर्माण का कार्य पूरी तरह ठप हो गया है. निर्माण एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि जलस्तर घटने के बाद ही नुकसान का सही आकलन हो सकेगा.

रील बनाने में जुटे युवा,दुर्घटना की आशंका

इस मानसून सीजन में पहली बार कोयल नदी में आई ऐसी भीषण बाढ़ को देखने के लिए शहर और आसपास के इलाकों से लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. सुरक्षा की अनदेखी करते हुए कई लोग नदी के बिल्कुल नजदीक पहुंच रहे हैं. इस दौरान गंभीर लापरवाही भी देखने को मिल रही है, जहां कई युवा तेज बहाव के सामने खड़े होकर सोशल मीडिया के लिए रील और सेल्फी बनाते नजर आ रहे हैं, जिससे किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: पलामू: स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण, पुलिस लाइन स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

प्रशासन है अलर्ट मोड पर

स्थिति की गंभीरता और खतरे के निशान के पास पहुंचते जलस्तर को देखते हुए जिला व स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की टीमें नदी तटीय इलाकों और रिवर फ्रंट के आसपास लगातार गश्त कर रही हैं. प्रशासन ने लाउडस्पीकर के माध्यम से मुनादी कराकर आम जनता से पुरजोर अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में नदी के पास न जायें. लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और तेज बहाव वाले डूब क्षेत्र से दूर रहने की सख्त हिदायत दी गयी है.

कोयल किनारे कई घरों में पानी घुसा

कोयल नदी किनारे निचले स्तर पर बसे लोगों के कई घरों में भी पानी प्रवेश कर गया है, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है. सुबह करीब चार बजे अचानक पानी घर में प्रवेश करने के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गया.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola