SDM अचानक पहुंचे ऊंटारी रोड अंचल कार्यालय, अव्यवस्था देख लगाई कर्मचारियों की क्लास

Updated:
विज्ञापन

ऊंटारी रोड प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण करते एसडीएम संजय पांडेय

पलामू के ऊंटारी रोड प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में एसडीएम संजय पांडेय के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया. फाइलों की अव्यवस्था और लंबित मामलों पर उन्होंने सख्त निर्देश दिए. लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई.

विज्ञापन

ऊंटारी रोड,पलामू : पलामू जिले के ऊंटारी रोड प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में गुरुवार को एसडीएम संजय पांडेय ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अंचल कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया और लंबित मामलों, राजस्व संबंधी कार्यों तथा अभिलेखों की स्थिति की जांच की.

फाइलें अव्यवस्थित मिलने पर जतायी नाराजगी

निरीक्षण के दौरान कई फाइलें अव्यवस्थित पायी गयीं. कुछ मामलों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब पर एसडीएम ने नाराजगी जतायी. उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया.

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि जनता के कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने तथा लंबित दाखिल-खारिज, जाति, आय एवं आवासीय प्रमाण पत्र सहित अन्य राजस्व मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया.

लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

एसडीएम ने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और कार्यालय में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए. यदि किसी कर्मचारी द्वारा जानबूझकर देरी या लापरवाही बरती गयी, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

अचानक हुए निरीक्षण से कार्यालय कर्मियों में हड़कंप मच गया. निरीक्षण के दौरान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे.


विज्ञापन
शुभम राय

लेखक के बारे में

By शुभम राय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola