तिरंगे के साथ सड़कों पर उतरे एनसीसी कैडेट, हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा को रवाना करते बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी व उपस्थित अन्य | Prabhat Khabar Network
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हरिहरगंज के आरके सीता उच्च विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने हर घर तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया।
हरिहरगंज,पलामू : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहर के आरके सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने गुरुवार को उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ हर घर तिरंगा रैली निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर निकले एनसीसी कैडेटों ने शहर में देशभक्ति का माहौल बना दिया. इस दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा.
बीडीओ ने किया रैली का शुभारंभ
भारत सरकार की हर घर तिरंगा मुहिम के तहत आयोजित रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी पारितोष प्रियदर्शी ने किया. उन्होंने एनसीसी कैडेटों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए रैली को रवाना किया. विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय प्रसाद राय और सेवानिवृत्त शिक्षक मृत्युंजय सिंह ने कैडेटों को अनुशासन के साथ रैली निकालने की सलाह दी. रैली का नेतृत्व एनसीसी पदाधिकारी डॉ. ओरेन्द्र कुमार यादव ने किया.
लोगों को तिरंगा फहराने का दिया संदेश
विद्यालय परिसर से निकली रैली आरसी लाल चौक होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और पुनः विद्यालय पहुंची. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस को उत्साह के साथ मनाने का संदेश दिया.
रैली में शिक्षक डॉ. नागेश यादव, डॉ. कन्हैया प्रसाद सिंह, डॉ. ऋषिकेश कुमार, कपिल कुमार, आलोक कुमार, विनय कुमार त्रिपाठी, ईश्वरचंद्र, आशीष पाठक, विनय तिवारी, विवेक पाठक, राकेश पाठक, विनय मुंडा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट उपस्थित थे.
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे के साथ निकली इस रैली ने हरिहरगंज में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में नया उत्साह भर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









