ससुराल में खेत जोतने गया था चालक, पलटा ट्रैक्टर तो नीचे दब गया

Updated:
विज्ञापन

खेत जुताई के दौरान ट्रैक्टर से दबा युवक | Prabhat Khabar Network

पाटन के नावाजयपुर में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में मातम पसरा है।

विज्ञापन

पाटन,पलामू : जिले के नावाजयपुर थाना क्षेत्र के खजुरी टोला पूर्णाडीह में गुरुवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई. घटना गुरुवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है. मृतक की पहचान पड़वा थाना क्षेत्र के रबदी निवासी 31 वर्षीय निर्मल सिंह के रूप में हुई है.

खेत जोतने के दौरान पलटा ट्रैक्टर

जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह अपने ससुराल पूर्णाडीह गांव में खेत की जुताई करने गया था. खेत जोतने के दौरान अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया. इससे वह ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही नावाजयपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर को हटाया गया और चालक के शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच भेज दिया.

पति के जीवित होने की उम्मीद में अस्पताल ले जाने की जिद

इस दौरान मृतक की पत्नी पति के जीवित होने की उम्मीद में उन्हें अस्पताल ले जाने की जिद पर अड़ गई. हालांकि, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.


विज्ञापन
Chandra Shekhar Singh

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola