पश्चिम बंगाल से युवतियां बुलाकर गेस्ट हाउस में देह व्यापार! पुलिस ने खोला पूरा राज
रांची पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार का खुलासा किया है. इस मामले में तीन युवतियों सहित गेस्ट हाउस के संचालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है.
रांची. लालपुर थाना क्षेत्र के इस्ट जेल रोड स्थित इस्ट लैंड गेस्ट हाउस में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के छापेमारी कर तीन युवतियों के अलावा गेस्ट हाउस संचालक सौरव नायक (कांके रोड, धवन नगर, गोंदा) और हर्ष राज (पिपराटोली, खूंटी) को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने मौके से चार मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामान बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल से युवतियों को बुलाकर गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा था. मामले के मुख्य सरगना राजन की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह को 14 अगस्त की रात करीब दो बजे गेस्ट हाउस में देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली. इसके बाद कोतवाली के सहायक पुलिस अधीक्षक निखिल राय के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गयी.
टीम में कार्यपालक दंडाधिकारी मो जफर हसनात, थाना प्रभारी, पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी शामिल थे. टीम ने तड़के करीब तीन बजे गेस्ट हाउस में छापेमारी की. रिसेप्शन पर मौजूद सौरव नायक से पूछताछ के बाद पुलिस ने पहली मंजिल के कमरा नंबर 207 और 208 की तलाशी ली. कमरा नंबर 207 से हर्ष राज और पश्चिम बंगाल की एक युवती मिली. वहां से एक कंडोम बरामद हुआ. वहीं कमरा नंबर 208 में दो युवतियां मिलीं. तलाशी के दौरान वहां से भी कई कंडोम बरामद किये गये. राजन ग्राहकों से तय करता था सौदा
पुलिस पूछताछ में युवतियों ने बताया कि राजन नाम का व्यक्ति पूरे रैकेट को संचालित करता था. वह ग्राहकों से सौदा तय करने के बाद ड्राइवरों के माध्यम से युवतियों को गेस्ट हाउस तक भेजता था. युवतियों को 13 दिन के लिए 50 हजार या 15 दिन के लिए 60 हजार रुपये नकद दिये जाते थे. रांची में उनके ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था गेस्ट हाउस संचालक सौरव नायक करता था. पुलिस के अनुसार राजन के खिलाफ लालपुर थाने में पहले भी मामले दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








