एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट चुनाव : 94 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन, 21 अगस्त को मतदान

Updated:
विज्ञापन

एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट चुनाव : 94 अधिवक्ताओं ने दाखिल किया नामांकन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई है, जिसमें कुल 94 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपने पर्चे दाखिल किए हैं। मतदान 21 अगस्त को होगा, जबकि मतगणना 22 अगस्त को की जाएगी, जिससे चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन

रांची से राणा प्रताप सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची: एडवोकेट एसोसिएशन झारखंड हाईकोर्ट के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. विभिन्न पदों के लिए कुल 94 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. हालांकि, 108 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र खरीदा था. अब 17 अगस्त को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट हो जायेगी.

अध्यक्ष पद के लिए वरीय अधिवक्ता आरएसपी सिन्हा, वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार, वर्तमान अध्यक्ष ऋतु कुमार, अधिवक्ता मनोज टंडन, अधिवक्ता महेश तिवारी और अधिवक्ता महेश कुमार सिन्हा समेत अन्य उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है.

चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, सचिव (प्रशासन) और सचिव (लाइब्रेरी) के एक-एक पद के लिए चुनाव होगा. इसके अलावा कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के नौ सदस्यों का भी चुनाव किया जायेगा.

करीब 30 फीसदी सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित

एडवोकेट एसोसिएशन के चुनाव में कुल सीटों में करीब 30 प्रतिशत पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किये गये हैं. सचिव (प्रशासन) का पद महिला अधिवक्ता के लिए आरक्षित है. वहीं कार्यकारिणी समिति/गवर्निंग काउंसिल के नौ सदस्यों में से चार पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित किये गये हैं.

17 अगस्त को होगी नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी

नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 अगस्त को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी. इसी दिन शाम पांच बजे उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जायेगी. इसके बाद 18 अगस्त को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकेगा. उसी दिन शाम पांच बजे उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जायेगी.

चुनाव के लिए 21 अगस्त को मतदान होगा, जबकि 22 अगस्त को मतगणना की जायेगी. नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी मुकाबले की वास्तविक तस्वीर सामने आयेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola