दनुआ घाटी में चलती कंटेनर में लगी भीषण आग, सड़क पर मची अफरा-तफरी

Updated:
विज्ञापन

दनुआ घाटी में चलती कंटेनर में लगी भीषण आग|प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हनुमानगढ़ जिले के दनुआ घाटी में कोलकाता से बिहार जा रहा एक कंटेनर अचानक भीषण आग का शिकार हो गया. आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना से जीटी रोड पर भारी अफरा-तफरी मच गई और वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए ठप हो गया.

विज्ञापन

चौपारण से अजय ठाकुर की रिपोर्ट

विज्ञापन

चौपारण: हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र स्थित दनुआ घाटी में शुक्रवार देर शाम कोलकाता से बिहार की ओर जा रहे एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते आग ने कंटेनर को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद जीटी रोड पर अफरा-तफरी मच गयी और कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया.

बताया गया कि कंटेनर में आग लगते ही चालक और उपचालक ने किसी तरह वाहन से कूदकर अपनी जान बचायी. इसके बाद कंटेनर सड़क पर ही धू-धूकर जलता रहा. आग की लपटें तेज होने के कारण आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों में भी दहशत फैल गयी. कई चालक अपनी गाड़ियां सड़क पर छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे.

घटना की सूचना मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अग्निशमन वाहन की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया. पुलिस के पहुंचने तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और कंटेनर का करीब तीन-चौथाई हिस्सा जल चुका था.

आग के कारण जीटी रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया. बाद में सड़क को वन-वे कर वाहनों का आवागमन बहाल कराया गया. पुलिस और अग्निशमन कर्मियों की टीम आग बुझाने में जुटी रही. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola