ट्रक व टेंपो की टक्कर में दो महिलाओं की मौत, चालक व एक अन्य महिला घायल

Updated:
विज्ञापन

बीजुपाड़ा खलारी मार्ग में चोड़ा के निकट गुरुवार की रात ट्रक व डाला टेंपो के बीच टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, चान्हो.

बीजुपाड़ा खलारी मार्ग में चोड़ा के निकट गुरुवार की रात ट्रक व डाला टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. जिससे टेंपो पर सवार दो महिलाओं की मौत हो गयी. जबकि चालक व एक अन्य महिला घायल हो गये. मृतकों में बुढ़मू के गम्हरिया गांव की मंजू देवी (40) व चान्हो के चोड़ा की लक्षमनिया उरांइन (55) शामिल हैं. वहीं गम्हरिया का ही चालक उमेश भगत (48) व चोड़ा गांव की सोमरी उरांइन (40) घायल हुए हैं. घायल उमेश भगत को इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर किया गया है. सोमरी उरांइन को मांडर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. हादसा रात करीब 8.30 बजे की है. बताया जा रहा है कि मृत मंजू देवी व उसका पति उमेश भगत अपने टेंपो में स्थानीय हाट बाजार से सब्जी खरीदकर उसे प्रतिदिन खलारी एरिया में ले जाकर बेचा करते थे. वे गुरुवार को भी खलारी से सब्जी बेचकर अपने टेंपो से घर लौट रहे थे. रास्ते में उन्होंने सब्जी बेचनेवाली चोड़ा गांव की दो महिलाओं को भी टेंपो में बैठा लिया था. इसी क्रम में चोड़ा मोड़ के निकट सामने से आ रहे एक खाली ट्रक से उनकी टक्कर हो गयी. टक्कर से टेंपो पलट गया. हादसे के बाद घायलों को चान्हो पुलिस ने इलाज के लिए मांडर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में गुरुवार को रात के करीब 10 बजे इलाज के क्रम में मंजू देवी की, जबकि लक्षमनिया उरांइन की शुक्रवार को दिन में मौत हो गयी. चान्हो पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंजू देवी के शव को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है. लक्षमनिया उरांइन के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. इधर रिम्स में इलाजरत टेंपो चालक उमेश भगत की हालत भी गंभीर बतायी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola