होली से पहले चढ़ेगा पारा, 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तापमान, जानें अगले 48 घंटे कैसा रहेगा मौसम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: होली से पहले बिहार में लोगों को चुभन वाली गर्मी महसूस होगी. मौसम विभाग की माने तो, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. पटना की बात करें तो, पिछले 24 घंटे में यहां का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: 4 मार्च को होली मनाई जाएगी. इससे पहले बिहार में गर्मी का सितम लोगों को झेलना पड़ रहा. दोपहर तक कड़ी धूप की वजह से लोगों का अभी ही घर से निकलना मुश्किल हो रहा. मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार और रविवार को तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. राज्य का तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग का अगले 48 घंटे के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग की तरफ से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटे में लोगों को अच्छी खासी गर्मी का एहसास हो सकता है. शुक्रवार को राज्य का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ज्यादातर जिलों के अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट भी दर्ज हुई. कैमूर जिले में सबसे ज्यादा और किशनगंज में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया.

अन्य जिलों में कैसा रहा मौसम?

अन्य जिलों की बात करें तो, रोहतास जिले के डेहरी, गयाजी और औरंगाबाद में 32 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया. शेखपुरा, पटना, राजगीर (नालंदा), सासाराम, मोतिहारी, मुंगेर और बांका में भी पारा 30 डिग्री से ज्यादा ही रहा. मौसम विभाग की माने तो, लगभग 19 जिलों के तापमान में पिछले 24 घंटे में बढ़ोतरी दर्ज की गई. उत्तर बिहार जिलों के मुकाबले दक्षिणी हिस्से के जिले में लोगों ने ज्यादा गर्मी महसूस की. ऐसी परिस्थिति को देखते हुए मार्च महीने में ही ज्येष्ठ वाली गर्मी का एहसास होने की संभावना जताई जा रही है.

पटना में मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, पटना में पिछले 24 घंटे के दौरान 30 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. यह इस साल का सबसे अधिकतम तापमान बताया जा रहा है. जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई. दोपहर के वक्त चुभन वाली धूप होने की वजह से लोग घर से निकलना पसंद नहीं कर रहे हैं. ऐसे में होली से पहले ही लोगों को हीट अटैक झेलना पड़ सकता है.

Also Read: गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही STF ने देवा गुप्ता को छोड़ा, वकील बोले- यह हाई कोर्ट की अवमानना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन