ट्रैक्टर की ट्राली से टकरायी स्कूटी, जीजा-साले की मौत

Updated:
विज्ञापन
ट्रैक्टर की ट्राली से टकरायी स्कूटी, जीजा-साले की मौत

खूंटी शहर के पिपराटोली में रांची-खूंटी मार्ग में सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर की ट्राली दो लोगों के मौत का कारण बन गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

खूंटी शहर के पिपराटोली में रांची-खूंटी मार्ग में सड़क किनारे खड़ा ट्रैक्टर की ट्राली दो लोगों के मौत का कारण बन गया. गुरुवार देर रात ट्रैक्टर की ट्राली से एक स्कूटी टकरा गयी. जिसमें स्कूटी सवार जीजा और साला की मौत हो गयी. मृतकों में मस्जिद गली, कर्रा रोड खूंटी निवासी प्रदीप महतो (30) और उसके जीजा रांची के इटकी थाना क्षेत्र के कुरगी गांव निवासी संदीप प्रजापति (32) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार दोनों मुंडन समारोह में शामिल होने डोड़मा गये थे. वहां से देर रात स्कूटी से खूंटी लौट रहे थे. इसी क्रम में पिपराटोली में सड़क के किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से स्कूटी टकरा गयी. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा. जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतक प्रदीप महतो के बड़े भाई संदीप महतो ने बताया कि प्रदीप अपने जीजा संदीप प्रजापति के साथ डोड़मा में रहनेवाली बहन के घर मुंडन समारोह में गया था. शुक्रवार को दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. हादसे के बाद परिवार में दुःखों का पहाड़ टूट गया है.

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola