राज्य स्तरीय किसान मेला में 10 हजार किसान जुटे

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
राज्य स्तरीय किसान मेला में 10 हजार किसान जुटे

रामकृष्ण मिशन आश्रम फॉर्म गेतलसूद में आयोजित दो दिवसीय श्री रामकृष्ण किसान मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अनगड़ा.

रामकृष्ण मिशन आश्रम फॉर्म गेतलसूद में आयोजित दो दिवसीय श्री रामकृष्ण किसान मेला शुक्रवार को संपन्न हो गया. राज्यस्तरीय मेला के समापन समारोह में लगभग 10 हजार किसानों ने हिस्सा लिया. मुख्य अतिथि नाबार्ड की सीजीएम दीपमाला घोष ने जलछाजन व कृषि योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने किसानों से एआइ और जल संरक्षण तकनीक अपनाने की अपील की. आश्रम के सचिव स्वामी भवेशानंद महाराज ने उन्नत कृषि के जरिए 2047 तक भारत को विकसित व विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया. वहीं, तसर अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ बाला सरस्वती एस, डॉ अवनी कुमार सिंह और जेएसएलपीएस के सीओओ विष्णु चरण परिदा ने किसानों व महिला समूहों को आमदनी बढ़ाने के वैज्ञानिक तरीके बताये. किसान गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया. उत्कृष्ट खेती, पशुपालन और कुटीर उद्योग के लिए किसानों को कुल 78 पुरस्कार (फसल/सब्जी-54, पशुपालन-12, कुटीर उद्योग-12) दिये गये. इसके अलावा टीएसपी योजना के तहत 586 किसानों के बीच हस्तचालित स्प्रेयर का वितरण किया गया. मेले में लगे 50 स्टॉलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेसर्स प्रिया एग्रीको और इफको को प्रथम पुरस्कार मिला. आदिवासी मॉडल पंचायत बनाने के प्रयासों के लिए नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया को तथा जैविक कृषि के लिए बड़की गोरांग के किसान जगदीश भोगता को पुरस्कार दिया गया. उषा मार्टिन फाउंडेशन के स्टॉल को लोगों ने काफी पसंद किया. इस अवसर पर जिप सदस्य अनुराधा मुंडा, राजेन्द्र शाही मुंडा, डॉ राजेश कुमार, जैलेंद्र कुमार, रामसाय मुंडा, प्रमुख दीपा उरांव, मेला समिति अध्यक्ष संतोष बेदिया, राजकुमार बेदिया, देवनारायण बेदिया, अशोक बेदिया, कमल बेदिया, पहलू बेदिया, अर्जुन बेदिया, शिवा मुंडा, लालो महतो, कलेश्वर बेदिया, बलिया बेदिया, प्रदीप महतो, सुरेश महतो, घनश्याम उरांव, राम उरांव, मालिया बेदिया, मोहन बेदिया, सावना बेदिया, गणेश मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola