खाटू श्याम की शोभायात्रा निकाली

Updated:
विज्ञापन

सिल्ली बाजार स्थित धर्मशाला में शुक्रवार को राधा कृष्ण मंदिर परिसर से पूजन-आरती के बाद श्री खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गयी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

सिल्ली बाजार स्थित धर्मशाला में शुक्रवार को राधा कृष्ण मंदिर परिसर से पूजन-आरती के बाद श्री खाटूश्याम बाबा की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गयी. कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के साथ-साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए. यात्रा में फूल मालाओं से सजे वाहन पर खाटू श्याम के रूप में एक बच्चे को सजाया गया. शोभायात्रा में पूरे समय तक निशान ध्वज लिये महिला-पुरुष श्रद्धालु सहित सभी भक्ति गीतों पर नाचते-गाते चल रहे थे. खाटू श्याम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. शोभायात्रा महावीर चौक दुर्गा मंदिर, सिल्ली बजार, काली मंदिर चौक से मेन रोड होकर पुन: धर्मशाला राधा कृष्ण मंदिर पहुंची. धर्मशाला के मंदिर में श्री श्याम बाबा की विधिवत पूजन-आरती की गयी. वहीं देर शाम भजन कीर्तन किया गया एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया. कार्यक्रम में पंडित गुड्डू मिश्रा, पुष्पा देवी, सावित्री देवी, शारदा देवी, उमा जालन, मीना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अमर अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, संजय भगत, ज्योति अगवाल, नीलम भगत, प्रवीण अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, राजू केडिया, अजीत साहू, विजय जालान, अथर्व अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल, निखिल अग्रवाल, काजल अग्रवाल, समेत काफी संख्या में लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola