मनरेगा लोकपाल ने किया योजनाओं व अभिलेख का निरीक्षण
Updated at : 18 Oct 2025 9:38 PM (IST)
विज्ञापन

मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने शनिवार को सोंस पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, चान्हो.
मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जायसवाल ने शनिवार को सोंस पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया. उन्होंने पंचायत सचिवालय में मनरेगा से संबंधित अभिलेख, सेवन रजिस्टर और रोजगार दिवस पंजी की जांच की. कहा कि सभी अभिलेखों में अधिकारियों, पदाधिकारियों व कर्मियों के दिनांकित हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होने चाहिए. शिकायत पंजी में शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें. जिससे शिकायत के निष्पादन के बाद शिकायतकर्ता को फोन द्वारा सूचित किया जा सके. कहा कि मनरेगा योजना में वंशावली मुखिया द्वारा सत्यापित होनी चाहिए. सभी योजनाओं के तीन स्टेज की फोटोग्राफ नोट कैंप से अभिलेख में संधारित करें. उन्होंने विभिन्न गांवों में मनरेगा के सिंचाई कूप निर्माण, आम बागवानी का निरीक्षण किया. किसी योजना का एमआइएस बंद होने पर तिथि से पांच वर्षों तक सुरक्षित रखने का निर्देश दिया. जिसकी जिम्मेदारी पंचायत सचिव को दी. मौके पर बीपीओ गुंजन कुमार, मुखिया, सहायक अभियंता रोहित कुमार, कनीय अभियंता राजीव नंदन प्रसाद, एजाज अहमद, सुहेल अरमान, ओम प्रकाश, रोशन एक्का सहित लाभुक, मेठ व ग्रामीण उपस्थित थे.चान्हो 1, सिंचाई कूप का निरीक्षण करती लोकपाल.B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




