ePaper

Kal Ka Mausam: झारखंड के 16 जिलों में 5 जून को गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी

Updated at : 04 Jun 2025 3:13 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam jharkhand weather tomorrow 5 june 2025

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम.

Kal Ka Mausam: आईएमडी ने कल के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. झारखंड के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि राज्य के पूर्वी भागों में 5 जून को गरज के साथ बारिश एवं वज्रपात होने की संभावना है. साथ ही कहा है कि अधिकतम तापमान में अभी 2 दिन तक बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 से 4 डिग्री तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. कल कहां-कहां वर्षा होगी, आज ही यहां जान लें.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची मौसम केंद्र ने 5 जून के मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है. मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून इस वक्त मुंबई, अहिल्यापुर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी, सैंडहेड आईलैंड और बालूरघाट से गुजर रहा है. पूर्वी बिहार में समुद्र तल से 9 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवात बना हुआ है. मानसून की इन गतिविधियों का असर झारखंड में भी देखा जायेगा.

दुमका के मसानजोर में हुई सबसे अधिक 35.6 मिमी वर्षा

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 35.6 मिलीमीटर वर्षा दुमका के मसानजोर में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

3 दिन के दौरान 3-4 डिग्री तक बढ़ेगा अधिकतम तापमान

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद 3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि गुरुवार 5 जून को राज्य के पूर्वी भाग में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

5 जून को रांची में गरज के साथ बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि 5 जून को झारखंड की राजधानी रांची में आंशिक बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. जिन 16 जिलों में वर्षा होने की संभावना है, उनमें पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें

भगवान बिरसा मुंडा की ‌जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें

Aaj Ka Mausam: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, वेदर डिपार्टमेंट का क्या है अपडेट?

4 जून को आपको कितने में मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, रांची, जमशेदपुर समेत सभी 24 जिलों का रेट यहां चेक करें

झारखंड के वयोवृद्ध सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन नहीं रहे, घाटशिला में हुआ निधन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola