झारखंड के वयोवृद्ध सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन नहीं रहे, घाटशिला में हुआ निधन

दिवंगत भाकपा नेता बास्ता सोरेन का फाइल फोटो.
CPI leader Basta Soren Dead: झारखंड के सीनियर सीपीआई लीडर बास्ता सोरेन का निधन हो गया है. वह घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से 2 बार बिहार विधानसभा के लिए चुने गये थे. उनके निधन को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपूरणीय क्षति बताया है. दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उन्हें सीपीआई के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी गयी.
CPI Leader Basta Soren Dead| जमशेदपुर, संजीव भारद्वाज : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के वयोवृद्ध नेता और वर्ष 1962 से वर्ष 1967 तक बिहार विधानसभा के विधायक रहे बास्ता सोरेन का निधन हो गया है. घाटशिला से कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक रहे कॉमरेड वास्ता सोरेन का लंबी बीमारी के बाद 92 वर्ष की उम्र में मंगलवार की रात निधन हो गया. वे कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू नेता थे.
सीपीआई के टिकट पर 3 बार घाटशिला से लड़े थे चुनाव
बास्ता सोरेन ने वर्ष 1957, वर्ष 1962 और वर्ष 1967 में विधानसभा चुनाव सीपीआई उम्मीदवार के रूप में ही लड़ा. उनका जीवन आम जनता के लिए समर्पित था. आदिवासियों के उत्थान के लिए लगातार चिंतन करते रहते थे. इतना ही नहीं, आदिवासियों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में भी लगे रहते थे.
कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने बास्ता सोरेन को दी श्रद्धांजलि
बास्ता सोरेन के परिवार में पुत्र डॉ देवदूत सोरेन, बहू डॉ सुनीता सोरेन, विवाहिता पुत्री और नाती-पोते का भरा-पूरा परिवार है. उनके निधन से कम्युनिस्ट पार्टी को भारी क्षति हुई है. उनको अंतिम विदाई देने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कॉमरेड अंबुज ठाकुर, वरिष्ठ साथी कॉमरेड शशि कुमार, कॉमरेड आरएस राय, एटक के कॉमरेड हीरा अरकने, कॉमरेड सोनू सेठी, एआइएसएफ के साथी विक्रम कुमार, कॉमरेड प्रिंस सिंह पहुंचे थे.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सीपीआई के झंडे में लपेटे गये कॉमरेड बास्ता सोरेन
सभी कॉमरेड ने पार्टी का झंडा ओढ़ाकर और पुष्प अर्पित कर बास्ता सोरेन को अंतिम विदाई दी. सीपीआई की जिला समिति ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बास्ता सोरेन को लाल सलाम पेश किया. नेताओं ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी उनके समर्पण को हमेशा याद करेगी.
इसे भी पढ़ें
भगवान बिरसा मुंडा की जिंदगी से हर किसी को सीखनी चाहिए ये 5 बातें
Aaj Ka Mausam: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, वेदर डिपार्टमेंट का क्या है अपडेट?
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




