Aaj Ka Mausam: आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम, वेदर डिपार्टमेंट का क्या है अपडेट?

Updated:
विज्ञापन

jharkhand weather

Aaj Ka Mausam: अभिषेक आनंद ने बताया है कि राजधानी रांची में बुधवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा भी हो सकती है. रांची का उच्चतम पारा 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून अभी मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज यानी बुधवार 4 जून को झारखंड में गरज के साथ वज्रपात की चेतावनी दी है. कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा भी हो सकती है. मौसम केंद्र रांची ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि अगले 3 दिन में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा जायेगा. इसके बाद 2 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक ब़ सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि राजधानी रांची में बुधवार को आंशिक बादल छाये रहेंगे. गरज के साथ वर्षा भी हो सकती है. रांची का उच्चतम पारा 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम पारा 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट दर्ज की गयी है. रांची का उच्चतम पारा 33.8 डिग्री और न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेंटीग्रेड है.

झारखंड का उच्चतम तापमान 37.8 डिग्री जमशेदपुर में

झारखंड का सबसे अधिक उच्चतम तापमान जमशेदपुर में 37.8 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. वहीं, रांची में सबसे ज्यादा 15.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. बोकारो में भी 10 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यहां का उच्चतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.1 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री की गिरावट आयी और यह 25.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पूरे झारखंड में कहीं-कहीं वर्षा-वज्रपात की संभावना

मौसम वैज्ञानिक ने कहा है कि मानसून अभी मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालूरघाट से गुजर रहा है. बिहार में एक अपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसका असर झारखंड पर भी दिखेगा. पूरे झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. इस दौरान बादल गरजेंगे और कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है.

इसे भी पढ़ें

इंदौर में ‘स्टॉक मार्केट’ चलाने वाले 3 लोगों को बोकारो पुलिस ने किया गिरफ्तार

Jharkhand Cabinet| कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के लिए देखे थे ये 5 सपने, आज भी हैं अधूरे

झारखंड का वो गांव, जहां से अंग्रेजों ने भगवान बिरसा मुंडा को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola