योग दिवस पर रविवार को भी खुले रहेंगे राज्य के सभी सरकारी स्कूल, शिक्षा विभाग का आदेश

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर AI Image

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand News: योग दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी सरकारी स्कूल रविवार को खुले रहेंगे. शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार स्कूलों में विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें छात्र-छात्राएं और शिक्षक भाग लेंगे. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

सुनील झा
Jharkhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार व रविवार को सभी कोटि के सरकारी व सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय खुले रहेंगे. झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला शिक्षा अधीक्षक को पत्र लिखा है. जिलों को भेजे गये पत्र में कहा गया है कि 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर स्कूलों में योग दिवस संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. विद्यालयों में तृतीय शनिवार व रविवार को अवकाश रहता है, लेकिन परियोजना निदेशक ने शनिवार व रविवार को सुबह सात से नौ बजे तक विद्यालय खोलने का आदेश दिया है.

विज्ञापन

शिक्षक संघ ने मांगा क्षतिपूरक अवकाश

विद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहेंगे. विद्यालय में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं किया जायेगा. विद्यालय को योग दिवस के आयोजन से संबंधित जानकारी झारखंड शिक्षा परियोजना को भी देने को कहा गया है. इधर झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक सुनील कुमार ने शनिवार व रविवार को अवकाश के दिन विद्यालय खोलने के बदले बाद में शिक्षकों को क्षतिपूरक अवकाश देने की मांग की है. इससे पूर्व भी विद्यालयों में योग दिवस को लेकर झारखंड शिक्षा परियोजना द्वारा पत्र जारी किया गया था.

ये भी पढ़ें…

घोड़े बेचकर सोता रहा प्रशासन, माननीयों ने की अनसुनी तो ग्रामीणों ने उठा ली कुदाल और बना दी सड़क

परिमल नाथवानी से मिले आजसू नेता हरेलाल महतो, ईचागढ़ के विकास मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola