रांची के डीके सिंह ने बनाया एशिया का सबसे बड़ा बकरी फार्म

Updated:
विज्ञापन

बकरियों का आधुनिक फार्म (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डीके सिंह ने बकरी पालन को व्यवसाय का रूप देकर एशिया का सबसे बड़ा गोट फार्म तैयार किया है. लगभग 5000 बकरियों के साथ, वह आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण के माध्यम से सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं.

विज्ञापन

रांची से क्रांतिदीप की रिपोर्ट

विज्ञापन

Goat farm: बकरी पालन को केवल पारंपरिक पशुपालन तक सीमित रखने के बजाय आधुनिक तकनीक के साथ व्यवसाय के रूप में विकसित कर रांची के डीके सिंह ने अपनी अलग पहचान बनायी है. आगरा में करीब छह एकड़ में फैले उनके गोट फार्म में लगभग 5000 बकरियों का पालन किया जा रहा है. हर साल लगभग 4000 से 5000 बकरा तैयार कर बेचते हैं. वहीं लगभग एक हजार बकरियां प्रगतिशील पशुपालकों को देते हैं. फार्म में आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के साथ बकरियों के स्वास्थ्य, फीड, नस्ल सुधार और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाता है. डीके सिंह ने बताया कि आज के समय में पशुपालकों को वैज्ञानिक तरीके, बीमारी की पहचान, खान-पान, टीकाकरण, प्रजनन और बच्चों की देखभाल की पूरी जानकारी होना जरूरी है. इसी उद्देश्य से उन्होंने ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की भी शुरुआत की है. यहां अब तक 500 से अधिक लोगों को बकरी पालन का प्रशिक्षण दिया जा चुका है. प्रशिक्षण लेने वाले लोगों में से करीब 100 लोगों ने अपना गोट फार्म शुरू किया है.

बकरी के बच्चों की मृत्यु दर अधिक चुनौती

डीके सिंह बताते है कि बकरी पालन में सबसे बड़ी चुनौतियों में से छोटे बच्चों की अधिक मृत्यु दर है. इसके लिए विशेष ध्यान देना पड़ता है. फार्म में आधुनिक हेल्थ मैनेजमेंट, फीड मैनेजमेंट, रख रखाव, नस्ल सुधार में विशेष ध्यान दिया जाता है. फार्म में एडवांस्ड फीड मैनेजमेंट की व्यवस्था है. इसके माध्यम से बकरियों को उनकी जरूरत के अनुसार संतुलित आहार देने पर काम किया जाता है. फार्म की एक खास व्यवस्था इसकी लैब है. यहां बकरियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए विभिन्न प्रकार के टेस्ट की जा सकती है. यहां ब्लड टेस्ट, यूरीन टेस्ट आदि कई टेस्ट किये जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Ranchi में एम्स की तर्ज पर खुलेगा आयुष अस्पताल, 900 करोड़ की परियोजना का डीपीआर तैयार

प्रशिक्षण के जरिये तैयार कर रहे नये पशुपालक

डीके सिंह बकरी पालन को लेकर लोगों को जागरुक भी कर रहे है. लोगों को आधुनिक तरीके से बकरी पालन के लिए प्रशिक्षित भी कर रहे है. उनके ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट से अब तक 500 से अधिक लोग प्रशिक्षण ले चुके हैं. प्रशिक्षण लेने वाले लगभग 100 लोगों ने अपना गोट फार्म भी शुरू किया है

दुबई में हो रहा एक्सपोर्ट

उनके फार्म में तैयार बकरा दुबई भी भेजा जा रहा है. डीके सिंह के अनुसार उनका एशिया में सबसे बड़ा गोट फार्म है. इसके लिए कई सम्मान भी मिल चुका है. वे जल्द रांची में भी बड़े स्तर पर बकरी पालन शुरु करेंगे

ये भी पढ़ें- CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार, जल्द मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola