Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज राज्य के इन जगहों पर बारिश का अनुमान, जानें 25 अप्रैल तक कैसी रहेगी स्थिति

Published by :Sameer Oraon
Published at :22 Apr 2021 9:39 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast : झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, आज राज्य के इन जगहों पर बारिश का अनुमान, जानें 25 अप्रैल तक कैसी रहेगी स्थिति

विभाग के अनुसार, 22 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्व (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) तथा दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला व खरसावां) में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update, Rain Forecast in Jharkhand रांची : बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव का असर झारखंड और बिहार के कई जिलों पर है. इससे राजधानी समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. शाम होते-होते राजधानी और कई जिलों में तेज हवाएं चलने लगीं. कहीं-कहीं गर्जन भी हुआ. हवा की गति सामान्य से तेज रही. इस कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत भी मिली. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है कि 25 मार्च तक स्थिति इसी तरह रह सकती है.

विभाग के अनुसार, 22 अप्रैल को राज्य के उत्तर-पूर्व (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) तथा दक्षिणी (पूर्वी सिंहभूम, प सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला व खरसावां) में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ-साथ हल्की बारिश भी हो सकती है.

24 और 25 अप्रैल को राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. 24 को राज्य के उत्तर पश्चिमी (पलामू व हजारीबाग प्रमंडल) तथा 25 को राज्य के उत्तर पूर्वी, मध्य (रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़) व दक्षिणी जिलों में गर्जन के साथ तेज हवा चल सकती है. इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

  • इस दौरान 30 से 40 किमी तक हो सकती है हवा की गति

  • बुधवार की शाम राजधानी समेत कई जगहों पर चली तेज हवाएं

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola