संस्कार व धर्म की रक्षा के लिए माता सीता के आदर्शों को अपनायें
Author Dharmendra giri
Updated:
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद व बिरसानगर समिति के दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने संयुक्त रूप से शिव मंदिर हेसाग में सीतानवमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
हटिया.
विश्व हिंदू परिषद व बिरसानगर समिति के दुर्गावाहिनी मातृशक्ति ने संयुक्त रूप से शिव मंदिर हेसाग में सीतानवमी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में माताओं बहनों ने भाग लिया. कार्यक्रम में प्रिया सोनी व अन्य वक्ताओं ने माता सीता के परिवार के प्रति श्रद्धा, त्याग, पातिव्रत्य व वन में रहते हुए लव-कुश को युद्ध कला में निपुण बनाना आदि गुणों की चर्चा की. कहा परिवार में संस्कार व धर्म की रक्षा के लिए आज समाज में माता सीता के आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता है. घर-घर में बच्चों को अच्छा संस्कार मिले और संस्कृति बची रहे तथा देश और धर्म की रक्षा हो सके, यह प्रयास करने की जरूरत है. इस अवसर पर प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, मुकेश गिरी, विजय कुमार मिश्र, किरण सिंह, पूजा शर्मा, नीलू देवी, गायत्री देवी, रंभा देवी, शोभा देवी, रेखा सोनी, जय भारती, जसविंदर कौर, किरण तिवारी व बबीता प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










