झारखंड में 300 से ज्यादा सड़क-पुल टेंडर अटके, 15 जुलाई तक निबटारे की डेडलाइन

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (AI PHOTO)

सांकेतिक तस्वीर (AI PHOTO)

झारखंड में ग्रामीण सड़कों और पुलों के 300 से अधिक टेंडर निर्धारित समय-सीमा से लंबित चल रहे हैं. ग्रामीण कार्य विभाग ने इस पर सख्ती दिखाते हुए 15 जुलाई तक सभी लंबित टेंडरों को पूरा करने का कड़ा निर्देश जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Rural Road Tenders : झारखंड में स्वीकृत ग्रामीण सड़क और पुल निर्माण योजनाओं के 300 से अधिक टेंडर लंबित होने पर ग्रामीण कार्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है. निर्धारित समय-सीमा के भीतर टेंडर निष्पादन नहीं होने से कई विकास योजनाएं प्रभावित हो रही हैं. ऐसे में विभाग ने सभी लंबित टेंडरों का निष्पादन हर हाल में 15 जुलाई तक पूरा करने का निर्देश दिया है.

वहीं, पीएम जन मन योजना-2 और योजना-3 के री-टेंडर का निबटारा 20 जुलाई तक करने की समय-सीमा तय की गयी है. विभागीय सचिव के निर्देश के बाद अभियंताओं और संबंधित अधिकारियों ने टेंडर प्रक्रिया में तेजी ला दी है, जिससे निर्माण कार्य समय पर शुरू कराया जा सके.

पीएम जन मन टू और थ्री का फंसेगा मामला 

सरकार आदिम जनजातीय क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी के लिए पीएम जन मन योजना से सड़कों की स्वीकृति देती है. ऐसे में पीएम जन मन योजना बैच टूव श्री से 139 रोड व 127 पुल की योजनाएं दी थी, लेकिन इनमें से एक भी योजना के लिए लेटर ऑफ अवार्ड जारी नहीं किया गया. सारे टेंडर अभी तक पेंडिंग है. इन योजनाओं के लिए फिर से निकाली गयी निविदा का निबटारा 20 जुलाई तक कर लेने को कहा गया है. इंजीनियरों का कहना है कि इस योजना का निबटारा समय पर होने में संशय है. ऐसे में मामला फंसेगा.

1100 से अधिक सड़कों का निकला था टेंडर

ग्रामीण कार्य विभाग व झारखंड स्टेट रूरल रोड डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से 1100 से अधिक सड़कों का टेंडर निकला था. पीएम जन मन योजना बैच वन के तहत 74 पैकेज का टेंडर निकला था. एक पैकेज में तीन से चार योजनाएं शामिल थीं. इसमें से 10 पैकेज का टेंडर पेंडिंग रह गया. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से 40 योजनाओं का टेंडर निकला, लेकिन 24 टेंडर लंबित रह गये. वहीं, तीन योजना का फिर से टेंडर हुआ. इस योजना के तह एक से पांच करोड़ की 794 योजनाओं का टेंडर निकाला गया था. इसमें से 47 योजनाएं पेंडिंग रह गयीं.

सचिव ने टेंडर निबटारा में तेजी लाने को कहा

विभागीय सचिव मनोज कुमार ने विभाग द्वारा चल रही पीएम जन मन योजना बैच वन, टू व श्री के साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के टेंडर की समीक्षा में पाया था कि कई का निबटारा नहीं किया गया है. जबकि, शत प्रतिशत टेंडर का निबटारा कर लेना था. किसी भी हाल में टेंडर को लटकाना नहीं है. सचिव ने टेंडर निबटारा कार्य के प्रति असंतोष व्यक्त किया. साथ ही निबटारा में तेजी लाने को कहा.

टेंडर का निबटारा जल्द होगा : मुख्य अभियंता

इस संबंध में मुख्य अभियंता मनोहर कुमार ने कहा कि जल्द सारी योजनाओं का टेंडर निबटारा हो जायेगा. अधिकतम टेंडर का निष्पादन कर लिया है. शेष का निबटारा किया जा रहा है. जल्द निष्पादन कर काम शुरू करा दिया जायेगा. यह देखा जा रहा है कि किन स्थितियों में टेंडर का निष्पादन नहीं हुआ था. उसका हल निकाल लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़ की चुटूपालु घाटी में बड़ा हादसा टला, ओवरटेक कर रहे ट्रेलर ने दो कार को मारी टक्कर

इसे भी पढ़ें: जनता के हितों के आगे झुक गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, 24 घंटे के अंदर खुला गुमला नगर परिषद का ताला


विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola