झारखंड में बदला मौसम, इन जिलों में आज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

बारिश सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Jharkhand Weather: अप्रैल के अंतिम दिनों में झारखंड के कई जिलों में बारिश से गर्मी से राहत मिली. आज भी रांची समेत कई जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Weather: झारखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की सुबह मौसम में बदलाव हुआ. झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली. गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हुई. रांची में दो मिमी बारिश हुई. वहीं, धनबाद में पांच और जमशेदपुर में छिटपुट बारिश हुई. इससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिली.
तापमान में गिरावट
बारिश से रांची के अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की कमी आई. मंगलवार को रांची का पारा 38.2 डिग्री रहा. वहीं, वज्रपात से बेड़ो के खुखरा गांव निवासी (61 वर्ष) किसान भीम महतो की मौत हो गई.
कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अप्रैल को रांची, खूंटी, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में वज्रपात के साथ तेज हवा और बारिश की संभावना है. इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में वज्रपात के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मई की शुरुआत में भी बादल और तेज हवा चलने की संभावना
यही स्थिति 30 अप्रैल को भी रहने की संभावना है. वहीं, एक से पांच मई तक पूरे राज्य में बादल छाए रहने और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: मैं भी आम आदमी हूं, इसीलिए अकेले घूमता हूं” बिना सुरक्षा प्रोजेक्ट भवन पहुंचने पर बोले CM हेमंत सोरेन
यह भी पढ़ें: कोल इंडिया के मुनाफे पर ग्रहण: 12% गिरा नेट प्रॉफिट, झारखंड की सहायक कंपनियों BCCL और CCL ने डुबोई लुटिया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










