JSSC:ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में आयी तकनीकी त्रुटि, तत्काल प्रक्रिया स्थगित
रांची स्थित जेपीएससी और जेएसएससी के दफ्तर. फोटो: प्रभात खबर
JSSC ने तकनीकी त्रुटि के कारण झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी है. 7,299 पदों पर भर्ती के लिए नई आवेदन तिथि जल्द जारी होगी.
रांची: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से निकल के सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा कोटि) संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है. इस संबंध में गुरुवार को आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से आवश्यक सूचना जारी की गयी है. सूचना में कहा गया है कि उक्त परीक्षा के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया जाता है.
इसके पहले ही ऑनलाइन आवेदन संबंधी सॉफ्टवेयर में तकनीकी त्रुटि आ गयी. त्रुटि सुधार लंबित रहने के कारण ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की कार्रवाई तत्काल स्थगित की जा रही है. आवेदन प्राप्त करने की संशोधित तिथि के संबंध में जेएसएससी द्वारा यथाशीघ्र अभ्यर्थियों को सूचित किया जायेगा.
उल्लेखनीय है कि जेएसएससी की ओर से सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर पारा शिक्षकों (सहायक अध्यापकों) की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गयी है. नियमित नियुक्ति के तहत 6,101 व बैकलॉग नियुक्ति के तहत 1,198 पदों पर चयन किया जायेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए