रांची के डोरंडा में SIR हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन, वेबसाइट भी जारी; लोगों को मिलेगी सही जानकारी और मदद

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डोरंडा में एसआइआर हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन किया गया. यह केंद्र स्थानीय लोगों को एसआइआर से संबंधित सही जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान करेगा.

विज्ञापन

डोरंडा(रांची). डोरंडा की रहमत कॉलोनी में एसआइआर हेल्प डेस्क सेंटर का उद्घाटन हो गया है. यह उद्घाटन वार्ड पार्षद अमित मिंज ने नदीम के कार्यालय में किया. इस अवसर पर हेल्प डेस्क की वेबसाइट भी जारी की गयी.

विज्ञापन

एसआईआर से जुड़ी जानकारी और मार्गदर्शन मिलेगा

तकनीकी टीम के सदस्य वहाब दानिश ने वेबसाइट की सुविधाओं, कार्यप्रणाली और उपयोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य एसआइआर से संबंधित सही जानकारी, मार्गदर्शन और सहायता आम लोगों तक सरल तरीके से पहुंचाना है.

यह सेंटर डोरंडा, कडरू और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए महत्वपूर्ण सहायता केंद्र के रूप में कार्य करेगा. सेंटर के माध्यम से लोगों को एसआइआर से संबंधित समस्याओं, प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए उचित सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

जागरूकता और सही मार्गदर्शन पर दिया जोर

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि एसआइआर से जुड़ी जानकारी और प्रक्रिया को लेकर आम लोगों के बीच जागरूकता और सही मार्गदर्शन जरूरी है.

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर हुमायूं रशीद, खैरुल्लाह, हफीजुद्दीन अंसारी, इकबाल, मुमताज खान, शमीम, सुरैया जबीं, शादाब, नसर इमाम, मकसूद आलम, जमील अहमद, अनवर खान, नदीम, शहनवाज, जीशान, खुर्शीद, अशफाक, वहाब दानिश, अकबर नूरी, इमाम हसन और कामरान सहित अन्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: अनगड़ा में तीज की धूम, 16 श्रृंगार कर सुहागिनों ने रखा 24 घंटे का निर्जला व्रत; मंदिरों में उमड़ी भीड़

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola