डोरंडा में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, 6 राउंड फायरिंग; अल्ताफ अंसारी केस से जुड़ रहे तार

Updated:
विज्ञापन

अल्ताफ अंसारी हत्याकांड के गवाह ने लगाया डराने का आरोप

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी टोला में पुरानी रंजिश को लेकर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की. पुलिस मामले की जांच में जुटी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.

विज्ञापन

Ranchi Crime: डोरंडा थाना क्षेत्र के धोबी टोला स्थित उर्दू लाइब्रेरी के पास रविवार रात करीब आठ बजे अपराधियों ने ताबड़तोड़ छह राउंड फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी. गनीमत रही कि फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी. घटना के बाद दो अपराधी वाहन से मौके से फरार हो गए. अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही डोरंडा, चुटिया और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने घटनास्थल से छह खोखे बरामद किए हैं. फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. पुलिस ने खोखे जहां-जहां गिरे थे, उन स्थानों को चिह्नित कर घटनास्थल को सील कर दिया. इस दौरान लोगों की आवाजाही भी रोक दी गई.

पुरानी रंजिश में फायरिंग की आशंका

प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी. कुछ दिन पहले एक पक्ष का एक व्यक्ति जेल से बाहर आया था. पुलिस को आशंका है कि फायरिंग की घटना में उसकी भूमिका हो सकती है. पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. फायरिंग की घटना के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस फुटेज के आधार पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

ये भी पढ़ें- अफसरों ने विधायक का पत्र टाला तो होगी कार्रवाई ! राधाकृष्ण किशोर ने सुझाया नया नियम, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

अल्ताफ अंसारी हत्याकांड से जुड़ रहे फायरिंग के तार

घटना के बाद मौके पर पहुंचे दरगाह कमेटी के जावेद अहमद ने बताया कि परिवार के लोगों के अनुसार अपराधी उन्हें निशाना बनाने के लिए पहुंचे थे. जावेद अहमद और उनकी पत्नी एक साल पहले हुए अल्ताफ अंसारी हत्याकांड के चश्मदीद गवाह हैं. इस मामले में अली, आजमद अहमद और उनके परिवार के कुछ लोग जेल जा चुके हैं. जावेद अहमद ने बताया कि अल्ताफ अंसारी हत्याकांड की सुनवाई के लिए 17 सितंबर को कोर्ट में तारीख निर्धारित है. उनका आरोप है कि गवाही से डराने के लिए अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलायी है. उन्होंने प्रशासन से अपने और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा की मांग की है.

6 खोखे मिलने से बढ़ी पुलिस की सक्रियता

छह राउंड फायरिंग और घटनास्थल से छह खोखे बरामद होने के बाद पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस पुरानी रंजिश, जेल से बाहर आए व्यक्ति की संभावित भूमिका और फायरिंग से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है. फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है.

ये भी पढ़ें- जनगणना में अलग कॉलम की मांग पर भड़का पिछड़ा वर्ग, सरकार को आंदोलन की चेतावनी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola