रांची: तिलता में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव लेकर आये साले की ग्रामीणों ने की पिटाई

Updated:
विज्ञापन
 .....तिलता में युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव लेकर आये साले की ग्रामीणों ने की पिटाई

रांची के रातू थाना क्षेत्र के तिलता गांव में युवक की संदिग्ध मौत के बाद ग्रामीणों ने साले की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

रांची: रातू थाना क्षेत्र के तिलता गांव निवासी विश्वनाथ मिंज (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद विश्वनाथ द्वारा आत्महत्या किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. जानकारी के अनुसार विश्वनाथ मिंज ने करीब तीन वर्ष पूर्व बीजूपाड़ा क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था. दंपती की एक छोटी बच्ची भी है.

बुधवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. विवाद के बाद विश्वनाथ ने खुद को कमरे में बंद कर लिया. इसी दौरान विश्वनाथ का साला प्रकाश साहू, जो अपनी बहन और जीजा के साथ तिलता में ही रह कर 99 शॉप में काम करता है, ड्यूटी से लौटकर घर पहुंचा. उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. दरवाजा खोलने पर विश्वनाथ अचेत अवस्था में पड़ा मिला.

इसके बाद प्रकाश उसे तत्काल तिलता के एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही प्रकाश शव लेकर तिलता पहुंचा, कुछ ग्रामीणों ने प्रकाश साहू पर ही हत्या का संदेह जताते हुए उसकी पिटाई कर दी.

सूचना मिलने पर मामला रातू थाना पहुंचा. पुलिस ने घायल प्रकाश साहू को इलाज के लिए रिम्स भेज दिया. बताया गया कि घटना के समय विश्वनाथ की मां और उसका भाई घर पर मौजूद नहीं थे.

रातू थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि यह आत्महत्या का मामला है या मौत के पीछे कोई अन्य कारण है.


विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola