पड़हा जतरा में युवक-युवतियों ने बिखेरी कला की छटा
Author Chandrashekhar upadhey
Updated:
विज्ञापन

टेंडर बगीचा में मंगलवार को 12 व 21 पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
रातू.
टेंडर बगीचा में मंगलवार को 12 व 21 पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन हुआ. जिसमें दर्जन भर खोड़हाधारी शामिल हुए जतरा में खोड़हाधारी मांदर की थाप पर खूब थिरके. गीत-संगीत के माहौल से पूरा जतरा टांड़ गूंज उठा. पारंपरिक वेश-भूषा में आये युवक-युवतियों ने कला की छटा बिखेरी. महोत्सव में आदिवासी संस्कृति की झलक देखने को मिली. रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोग झूमते रहे. आयोजन समिति ने सभी खोड़हाधारियों को पुरस्कृत किया. पाहन, कोटवार, महतो व पईनभरा भी सम्मानित किये गये. जतरा में अतिथि के रूप में मुखिया ज्योति देवी, कमड़े के ग्राम प्रधान राजेश लकड़ा, कांग्रेस के मोजिबुल्लाह आदि उपस्थित थे. मंच का संचालन शिवनाथ महतो ने किया. जतरा के सफल संचालन में संरक्षक अमर उरांव, महासचिव सामू टोप्पो, अध्यक्ष जवरा उरांव, उपाध्यक्ष विजय टोप्पो, सचिव बसंत उरांव, लुकस कच्छप, सुनील कुजूर, विजय मुंडा, सोनी उरांव आदि ने सहयोग किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










