बोधगया में सुजाता पुल से नीचे गिरी जीप, 9 बच्चियां घायल, ड्राइवर की मौत

Edited by Preeti Dayal
Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल की तस्वीर

Bihar Road Accident: बोधगया थाना इलाके में एक जीप अनियंत्रित होकर सुजाता पुल से नीचे जा गिरी. इस हादसे में 9 बच्चियां समेत संचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. जबकि गाड़ी के ड्राइवर की मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar Road Accident: बोधगया थाना इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां जीप ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और पुल से टकराने के बाद गाड़ी नीचे गिर गई. एक घायल बच्ची ने बताया कि वे सभी बच्चियां खरीदारी के लिए बोधगया मॉल गए थे. वही से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ. इस हादसे में 9 बच्चियां समेत एक व्यक्ति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. साथ ही ड्राइवर की मौत हो गई है.

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां से उन्हें डाक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. साथ ही घायल युवक का इलाज गयाजी के एक निजी अस्पताल में जारी है.

घटना के बारे में लोगों ने क्या बताया?

लोगों ने बताया कि गाड़ी अचानक चलते-चलते नियंत्रण खो बैठी और पुल से टकरा कर नीचे गिर गई. घटना के बाद हम लोगों ने सभी घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद कुछ बच्चियों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल गया रेफर कर दिया गया है.

घायलों की हुई पहचान

घायलों में सिमरन कुमारी (8), कंचन कुमारी (8), सुमित कुमार (9), अमृता कुमारी (7), मानसी (10), राज लक्ष्मी (9), दीपा कुमारी (10), रिशु कुमार (9) और अंजलि कुमारी शामिल है. एक व्यक्ति आनंद विक्रम भी घटना में घायल हुआ. इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत हो गई, जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है.

(गयाजी से कलेन्द प्रताप की रिपोर्ट)

Also Read: आज होगी सम्राट सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक, कई जरूरी प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन