गया जी: बेलागंज के चाकंद में आर्म्स एक्ट मामले में नामजद आरोपी मो इमरान गिरफ्तार, कानूनी प्रक्रिया के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा | Prabhat Khabar Network

बेलागंज के चाकंद थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

Gaya Ji News: बिहार के गया जिले अंतर्गत बेलागंज प्रखंड के चाकंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चाकंद थाना क्षेत्र के कटहरी गांव निवासी मो इमरान (पिता- मो क्यामुद्दीन) के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी को विधिवत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

चाकंद थाना कांड संख्या 41/26 में दर्ज थी प्राथमिकी

घटना के संबंध में चाकंद थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि चाकंद थाना कांड संख्या 41/26 में आरोपी मो इमरान के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी. शनिवार को मिली गुप्त सूचना और पूर्व में एकत्र किए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर लिया.

अवैध हथियार व नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अवैध हथियार कहां से लाया गया था और इस मामले में आरोपी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति या नेटवर्क की संलिप्तता है या नहीं. पुलिस साक्ष्यों के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करेगी.

आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी

चाकंद थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों के प्रदर्शन, खरीद-बिक्री और किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई कर रही है. कांड संख्या 41/26 में हुई यह गिरफ्तारी इसी निरंतर अभियान का हिस्सा है.

Also Read: बोधगया में मारपीट के दौरान हत्या के प्रयास का आरोप, चार आरोपी गिरफ्तार


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन