बोधगया में बाइक से 72 लीटर शराब ले जा रहा धंधेबाज गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

बोधगया के मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने 72 लीटर शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

बोधगया. मगध विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने 72 लीटर शराब के साथ बाइक सवार एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई शराब की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान की.

मोचारिम गांव का रहने वाला है आरोपी

थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान मोचारिम गांव निवासी पंकज कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 72 लीटर शराब बरामद की है. बाइक के जरिये शराब ले जाने की बात सामने आयी है.

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस शराब के स्रोत और इसके कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है.

जहानाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या, पूर्व पति समेत 3 पर केस, 2 साल का मासूम हुआ अनाथ


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन