गया जी : वजीरगंज के सहिया गांव में 4 घंटे में बदला खराब ट्रांसफार्मर, विधायक की पहल से लौटी बिजली
फोटो ट्रांसफार्मर बदलते बिजली मिस्त्री | Prabhat Khabar Network
वजीरगंज के सहिया गांव में विधायक वीरेंद्र सिंह की पहल पर 24 घंटे के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगा, जिससे ग्रामीणों और किसानों को बड़ी राहत मिली है।
वजीरगंज. वजीरगंज प्रखंड के सहिया गांव स्थित पश्चिम बघार में पिछले कई दिनों से खराब पड़े बिजली ट्रांसफार्मर को शनिवार को बदल दिया गया. बिजली विभाग की टीम ने करीब चार घंटे के अंदर खराब ट्रांसफार्मर हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी.
घरों के साथ किसानों की सिंचाई भी थी प्रभावित
ट्रांसफार्मर खराब होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों के घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित थी. इसके साथ ही किसानों के सिंचाई मोटर भी बंद पड़े थे. इससे ग्रामीणों को बिजली और पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था. खेती के समय सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने से किसान भी परेशान थे.
ग्रामीणों ने विधायक तक पहुंचायी समस्या
ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए सहिया गांव के समाजसेवी एवं भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विकास सिंह ने मामले की जानकारी विधायक वीरेंद्र सिंह को दी. विधायक ने तत्काल बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर खराब ट्रांसफार्मर बदलने का निर्देश दिया.
गया जी: 3 साल से फरार थे 4 आरोपी, गांव में लौटते ही पुलिस ने दबोचा
बिजली विभाग ने कुछ घंटों में बदला ट्रांसफार्मर
विधायक के निर्देश के बाद बिजली विभाग की टीम सहिया गांव पहुंची. विभागीय कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए खराब ट्रांसफार्मर को हटाया और उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया. करीब चार घंटे में बिजली आपूर्ति दोबारा बहाल कर दी गयी.
बिजली लौटने पर ग्रामीणों ने जताया आभार
बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद ग्रामीणों ने विधायक वीरेंद्र सिंह की त्वरित पहल की सराहना की और आभार जताया. ग्रामीणों ने कहा कि समय पर ट्रांसफार्मर बदलने से घरेलू बिजली के साथ किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी सुचारू हो गयी है.
समस्या के समाधान में इन लोगों की रही भूमिका
इस दौरान राकेश सिंह, मनोज सिंह, नन्हक सिंह, सोनू सिंह, चंदन सिंह, ढूल्लू सिंह और अर्जुन कुमार की भी भूमिका रही. ग्रामीणों ने बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए आगे भी इसी तरह त्वरित पहल की उम्मीद जतायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










