गया में आपसी विवाद के बाद जमकर मारपीट, दोनों पक्षों से 14 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

नीमचक बथानी के निम्थु गांव में आपसी विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नीमचक बथानी. थाना क्षेत्र के निम्थु गांव में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. घटना में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मारपीट के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

मारपीट में घायल लोगों का कराया गया इलाज

घटना के बाद मारपीट में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां चिकित्सकों ने घायलों का उपचार किया. घटना की जानकारी मिलने के बाद नीमचक बथानी थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली.

गया जी की खबरें यहां पढ़ें

दोनों पक्षों से 14 लोगों की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से दो महिला समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना के कारणों और विवाद से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटायी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ALSO READ: गया जी: 3 साल से फरार थे 4 आरोपी, गांव में लौटते ही पुलिस ने दबोचा


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन