गया जी : मगध विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्स में एडमिशन का मौका बढ़ा, अब 14 अगस्त तक करें आवेदन
बोधगया मगध विश्वविद्यालय
मगध विश्वविद्यालय में वोकेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। छात्र अब ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bodh Gaya Magadh University : बोधगया. मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय सहित कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गयी है. अब इच्छुक छात्र-छात्राएं 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे.
पहले 10 अगस्त थी आवेदन की अंतिम तारीख
मगध विश्वविद्यालय की ओर से पहले वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गयी थी. अब छात्र-छात्राओं की सुविधा और हित को देखते हुए विश्वविद्यालय ने आवेदन की तारीख चार दिन और बढ़ा दी है.
गया जी : मगध विश्वविद्यालय में 11 अगस्त से शुरू होंगी पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाएं, जानें पूरी जानकारी
14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका
एमयू के डीएसडब्ल्यू प्रो. पीके चौधरी ने इस संबंध में सूचना जारी की है. उन्होंने बताया कि अब मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय और संबंधित कॉलेजों में संचालित वोकेशनल कोर्सेज में दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं 14 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
छात्र हित को देखते हुए लिया गया फैसला
विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवेदन की समय सीमा बढ़ाने का फैसला छात्र हित को ध्यान में रखते हुए लिया है. इससे उन विद्यार्थियों को आवेदन करने का अतिरिक्त मौका मिल गया है, जो किसी कारणवश 10 अगस्त तक अपना आवेदन जमा नहीं कर सके थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










