धुर्वा डैम से युवक का शव बरामद
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से अमन कुमार कुशवाहा के शव को एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को बरामद कर लिया.
विज्ञापन
रांची.
नगड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वा डैम से अमन कुमार कुशवाहा के शव को एनडीआरएफ की टीम ने मंगलवार को बरामद कर लिया. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. धुर्वा आदर्श नगर निवासी अरुण कुमार कुशवाहा के पुत्र अमन कुमार कुशवाहा (22) ने सोमवार रात नौ बजे के आसपास धुर्वा डैम में फाटक के पास कूदकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने सोमवार रात ही उसकी स्कूटी और चप्पल धुर्वा डैम के किनारे फाटक के पास से बरामद किया था. स्कूटी और चप्पल बरामद होने के बाद से ही अमन के डैम में कूदकर जान देने की आशंका जतायी जा रही थी. अमन के आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिली है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










