Jharkhand Weather: 3 घंटे में 5 मौसम चेतावनी, रांची समेत झारखंड के 15 जिलों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट

Rain Alert
Jharkhand Weather: मौसम केंद्र ने 3 घंटे में 5-5 अलर्ट जारी कर कहा है कि रांची समेत झारखंड के 15 जिलों में 2-3 घंटे में वज्रपात के साथ वर्षा होगी.
Jharkhand Weather Alert: झारखंड की राजधानी रांची समेत 14 जिलों में अगले कुछ घंटों में मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से यह जानकारी दी गई है.
मौसम विभाग ने 3 घंटे में जारी की वर्षा-वज्रपात की 5 चेतावनी
मौसम केंद्र ने 3 घंटे में 5-5 अलर्ट जारी किए हैं. 3 येलो अलर्ट और 2 ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है. मौसम विभाग ने शाम को 5:48 बजे पहला अलर्ट जारी किया. इसमें कहा कि राजधानी रांची में गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
4 जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट
दूसरा येलो अलर्ट 6:22 बजे जारी किया गया. इसमें कहा गया कि बोकारो, धनबाद, खूंटी और पूर्वी सिंहभूम जिले में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
7 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से शाम को 7:28 बजे तीसरी चेतावनी जारी की गई. यह ऑरेंज अलर्ट था. इसमें कहा गया कि चतरा, देवघर, लोहरदगा, रामगढ़, गिरिडीह, हजारीबाग और जामताड़ा जिले में अगले 3 घंटे में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ वर्षा हो सकती है.
पलामू प्रमंडल के 2 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी
चौथा अलर्ट 7:57 बजे जारी हुआ. एक घंटे के अंदर यह दूसरा ऑरेंज अलर्ट था. इसमें पलामू प्रमंडल के 2 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2-3 घंटे में गढ़वा और पलामू जिले के कुछ भागों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है.
गुमला जिले में भी बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट
रात को 8:22 बजे पांचवां अलर्ट जारी किया गया. मौसम विभाग की ओर से जारी इस येलो अलर्ट में कहा गया कि गुमला जिले के कुछ हिस्से में 2 से 3 घंटे में हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात होने की भी संभावना है.
मौसम विभाग ने दी सावधान और सतर्क रहने की सलाह
हर अलर्ट में मौसम विभाग ने लोगों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी है. कहा है कि मौसम खराब होने की स्थिति में लोग बिजली के पोल से दूर रहें. किसी भी सूरत में किसी पेड़ के नीचे शरण न लें. इतना ही नहीं, किसानों से कहा गया है कि वे खेतों में न जाएं. अगर कोई खेत में है, तो वह अपने घर लौट जाए.
झारखंड के इन 15 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट
- रांची
- बोकारो
- धनबाद
- खूंटी
- पूर्वी सिंहभूम
- चतरा
- देवघर
- लोहरदगा
- रामगढ़
- गिरिडीह
- हजारीबाग
- जामताड़ा
- गढ़वा
- पलामू
- गुमला
Also Read
Jharkhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के आसार, 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट, कब से होगी भारी बारिश?
Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




