झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव एवं साइक्लोनिक सर्कुलेशन के साथ-साथ रांची की ओर बढ़ रहे मानसून ट्रफ की वजह से झारखंड में भारी बारिश होगी.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से सटे बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाके में बना साइक्लोनिक सर्कुलेश झारखंड की ओर बढ़ रहा है. मानसून ट्रफ राजधानी रांची से गुजर रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर झारखंड में देखने को मिलेगा. 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.
इन 6 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
- गुमला
- खूंटी
- सिमडेगा
- पश्चिमी सिंहभूम
- सरायकेला-खरसावां
- पूर्वी सिंहभूम
रांची से बांग्लादेश की ओर बढ़ेगा मानसून ट्रफ
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि समुद्र में बना मानसून ट्रफ इस वक्त बीकानेर, वनस्थली, शिवपुरी, सीधी और रांची से गुजर रहा है. इसके बाद यह बांग्लादेश और उससे सटे इलाके के निम्न दबाव वाले क्षेत्र की ओर चला जाएगा.
Also Read : Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 6 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी
झारखंड के इन 9 जिलों में वर्षा-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट
- पलामू
- लातेहार
- लोहरदगा
- रांची
- रामगढ़
- बोकारो
- हजारीबाग
- चतरा
- कोडरमा
18 को दक्षिणी और मध्य भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा होगी
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि 18 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग ने दक्षिणी एवं उससे सटे इलाकों में के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही उत्तर-पश्चिमी, उत्तरी-मध्य एवं मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है.
झारखंड में गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की चेतावनी
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को ही झारखंड में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश होगी. वज्रपात होने की भी संभावना है. फिर 20 और 21 अगस्त को राज्य के पश्चिमी हिस्से में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 119 मिलीमीटर वर्षा सिमडेगा जिले के जलडेगा में हुई.
सिमडेगा के जलडेगा में हुई बहुत भारी वर्षा
मौसम विभाग के मुताबिक, जलडेगा में बहुत भारी वर्षा हुई जबकि लिट्टीपाड़ा और बहरागोड़ा में भारी वर्षापात हुआ. लिट्टीपाड़ा में 87.2 मिलीमीटर और बहरागोड़ा में 71 मिलीमीटर वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड देवघर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेंटीग्रेड रांची में रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड के दक्षिणी हिस्से में कौन-कौन से जिले हैं?
मौसम विभाग ने झारखंड को 4 हिस्से में बांट रखा है. मध्य झारखंड, दक्षिणी झारखंड, उत्तर पश्चिमी झारखंड और उत्तर पूर्वी झारखंड. मौसम विभाग की ओर से जब चेतावनी जारी की जाती है, तो उसमें दक्षिणी, पूर्वी और पश्चिमी जिले का भी जिक्र किया जाता है. आपको हम बताते हैं कि झारखंड के दक्षिणी हिस्से में जो जिले आते हैं, उनके नाम पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा हैं.
झारखंड उत्तर-पश्चिमी हिस्से में कौन-कौन से जिले हैं?
झारखंड के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा जिले आते हैं.
झारखंड के मध्य भाग में कौन-कौन से जिले हैं?
झारखंड के मध्य भाग में राजधानी रांची के साथ-साथ रामगढ़, हजारीबाग और बोकारो जिले आते हैं.
Also Read
Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार
Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




