Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज.
Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. कई जिलों में 24 तक बारिश होने की संभावना है.
Jharkhand Weather: पिछले कुछ दिनों से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग है. कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, तो कुछ हिस्सों के लोगों को राहत मिल रही है. पलामू और संताल परगना में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है.
Jharkhand Weather: गढ़वा का तापमान सबसे ज्यादा
गढ़वा में सबसे अधिक तापमान रहा. वहां का तापमान 42.7 डिग्री सेसि है. पलामू का तापमान 42.6 डिग्री सेसि है. संताल परगना के भी करीब-करीब सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक है.
मध्य झारखंड और कोल्हान को गर्मी से मिली राहत
वहीं राज्य के मध्य हिस्से और कोल्हान के लोगों को गर्मी से राहत है. राजधानी का अधिकतम तापमान शुक्रवार की तुलना में करीब छह डिग्री सेसि नीचे चला गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान भी 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा. हजारीबाग और आसपास में भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेसि के आसपास रहा.
20 मई को 38 से 41 डिग्री सेसि तक रह सकता है तापमान
राज्य में दूसरे चरण का मतदान 20 मई को होना है. इस दिन कोडरमा, चतरा और हजारीबाग में मतदान होना है. मतदान के दिन कोडरमा में 39 से 41, हजारीबाग में 38-40 तथा चतरा में 39 से 41 डिग्री सेसि के बीच तापमान रह सकता है.
19 मई को संताल परगना और पलामू प्रमंडल में HEAT WAVE
19 मई को संताल परगना और पलामू प्रमंडल में हीट वेव की चेतावनी है. वहीं, पूर्वी, मध्य और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. तेज गति की हवा भी चल सकती है. मौसम केंद्र ने अनुमान किया है कि राज्य के कई हिस्सों में 24 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. मौसम में लगातार बदलाव देखने के लिए मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : Weather Forecast: झारखंड में फिर HEAT WAVE की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




