Jharkhand Weather: 2 दिन की राहत और फिर HEAT WAVE की आफत, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में भीषण गर्मी के बीच स्कूलों के समय बदले.
Jharkhand Weather: झारखंड में आसमान से आग बरस रही है. अब 2 दिन तक राहत की बारिश होगी और उसके बाद फिर HEAT WAVE झेलना होगा. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.
Table of Contents
लगातार गर्मी की मार झेल रहे झारखंड को भीषण गर्मी से 2 दिन की राहत मिलने वाली है. इसके बाद फिर तपती-चुभती गर्मी सताएगी. मौसम विभाग की ओर से 26 अप्रैल तक के लिए भीषण गर्मी या कहें HEAT WAVE का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.
Jharkhand Weather: बारिश से 3-5 डिग्री सेंटीग्रेड घटेगा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि अगले दो दिनों तक झारखंड में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आने की संभावा है. इसके बाद 3 दिन तक तापमान में फिर 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि होगी. इसकी वजह से एक बार फिर झारखंड में हीट वेव (HEAT WAVE) की स्थिति उत्पन्न होगी.
22-23 अप्रैल को झारखंड के इन इलाकों में वर्षा-वज्रपात का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 और 23 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कुछ जगहों पर गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा. कुछ जगहों पर वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम केंद्र के प्रमुख ने कहा है कि इन 2 दिनों तक राज्य के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में यानी लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो में कहीं-कहीं बारिश एवं वज्रपात हो सकता है.
26 अप्रैल तक कोल्हान प्रमंडल में HEAT WAVE का अलर्ट
इसके बाद 25 अप्रैल से कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां) में उष्ण लहर (HEAT WAVE) की स्थिति देखी जाएगी. इसके बाद 26 अप्रैल को भी कोल्हान प्रमंडल के इन 3 जिलों में उष्ण लहर की स्थिति बनी रहेगी. इसके अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के बोकारो एवं धनबाद में, संताल परगना के देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं HEAT WAVE की स्थिति देखी जाएगी.
रांची का तापमान पहुंच जाएगा 40 डिग्री तक
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 26 अप्रैल 2024 को 40 डिग्री तक पहुंच सकता है. राजधानी में 22 एवं 23 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे. गरज-चमक के साथ वर्षा होने की भी संभावना है. उन्होंने बताया कि वर्तमान में रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आसपास है, जो धीरे-धीरे बढ़कर अगले 5 दिन में 40 डिग्री तक पहुंच जाएगा. इस दौरान न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
24 घंटे के दौरान शुष्क रहा मौसम
अभिषेक आनंद ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में उच्चतम तापमान 46 डिग्री पहुंच गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा उच्चतम तापमान था. सबसे कम न्यूनतम तापमान गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस था. उन्होंने बताया कि बहरागोड़ा और उससे सटे पूर्वी सिंहभूम के ही जमशेदपुर में भी HEAT WAVE की स्थिति रही.
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक
उन्होंने बताया कि जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हो गया है. चाईबासा का भी उच्चतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रिकॉर्ड किया गया है. रांची और बोकारो का उच्चतम तापमान सामान्य से क्रमश: 2 डिग्री सेल्सियस और 3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रिकॉर्ड किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




