ePaper

Jharkhand Weather Forecast : रांची का तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक, दक्षिणी हिस्सों में कल बदलेगा मौसम

Updated at : 22 Apr 2024 10:28 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand HEAT WAVE

झारखंड में HEAT WAVE से कब मिलेगी राहत?

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने से मंगलवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों के मौसम में बदलाव संभव है. तेज हवा के साथ वज्रपात तथा जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast : उत्तर-पश्चिम की दिशा से आ रही गरम हवा ने झारखंड के लोगों का भी जीना मुहाल कर दिया है. रविवार को भी गरमी ने लोगों को परेशान किया. सोमवार को भी गरमी से निजात नहीं मिलनेवाली है.मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में सोमवार को तेज लू चलने के कारण अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में पलामू, गढ़वा, साहेबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसांवा शामिल हैं. मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने के लिए एहतियात बरतने के लिए कहा है. दूसरी तरफ रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में ही दर्ज किया गया. यहां का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि शनिवार की अपेक्षा 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा. जमशेदपुर का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तथा मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है. राज्य के कई शहरों का तापमान 41डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा.

दक्षिणी हिस्सों में आज मौसम बदल सकता है

बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाववाला क्षेत्र बनने से मंगलवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों के मौसम में बदलाव संभव है. तेज हवा के साथ वज्रपात तथा जमशेदपुर, चाईबासा, सिमडेगा, गुमला, सरायकेला में हल्की बारिश हो सकती है. रांची और आसपास के इलाके में बादल छाये रह सकते हैं. मौसम में इस बदलाव से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. लेकिन बुधवार से एक बार फिर तापमान में लगातार दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि से जनजीवन प्रभावित हो सकती है. रविवार को दोपहर कभी- कभी हल्के बादल छाये रहने से राजधानी के लोगों को तेज धूप से क्षणिक राहत मिली थी. इससे रांची के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रहा. जबकि शनिवार को 39.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. यहां का तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है.शहर–अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)बहरागोड़ा–46.0, सरायकेला–44.0, पाकुड़–43.8, गोड्डा–43.6, जामताड़ा–42.7, पश्चिमी सिंहभूम–42.7, पलामू–42.4, देवघर–41.7, गढ़वा–41.5, साहेबगंज–41.4, पूर्वी सिंहभूम–44.2, बोकारो–41.3, गिरिडीह–40.3, रामगढ़–40.5

Also Read : रांची : दोपहर की कड़ी धूप ने निकलना किया मुश्किल, शाम तक बह रही गर्म हवा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola