ePaper

Weather Forecast: झारखंड में फिर HEAT WAVE की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated at : 15 May 2024 5:14 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

सांकेतिक फोटो

Weather Forecast: झारखंड में फिर HEAT WAVE की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर कहा है कि 18 और 19 मई को भीषण गर्मी पड़ेगी.

विज्ञापन

Weather Forecast: झारखंड में कुछ दिनों की राहत के बाद एक बार फिर HEAT WAVE का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने बाकायादा HEAT WAVE का अलर्ट भी जारी कर दिया है. बुधवार (15 मई) को भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इसकी चेतावनी जारी की है.

18 मई से झारखंड के कई जिलों में HEAT WAVE का अलर्ट

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए कहा है कि 18 मई से झारखंड में उष्ण लहर (HEAT WAVE) की स्थिति रहेगी. रांची स्थित मौसम केंद्र के कार्यालय प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.om) को बताया कि कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के अलावा संताल परगना के कम से कम 4 जिलों में कहीं-कहीं HEAT WAVE की स्थिति देखी जा सकती है.

संताल परगना के इन 4 जिलों में HEAT WAVE की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि संताल परगना के जिन जिलों में उष्ण लहर यानी HEAT WAVE की स्थिति देखी जाएगी, उनमें झारखंड की उपराजधानी दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं. उन्होंने कहा कि 18 मई से HEAT WAVE का दौर शुरू होगा. 19 अप्रैल को भी कोल्हान प्रमंडल के उपरोक्त 3 जिलों के साथ-साथ पलामू प्रमंडल के दो जिलों गढ़वा एवं पलामू में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना होगा.

बढ़ेगा रांची का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

संताल परगना के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में भी 19 मई को कुछ जगहों पर HEAT WAVE की स्थिति रहेगी. राजधानी रांची के उच्चतम एवं न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होगी. उच्चतम तापमान 18 मई तक बढ़कर 40 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाएगा, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है.

3-4 दिन में 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ेगा झारखंड का अधिकतम पारा

अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि 16 मई को आसमान साफ हो जाएगा. हालांकि, 17 मई से आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी. उन्होंने बताया कि 20 एवं 21 मई से राज्य के उत्तर-पूर्वी तथा दक्षिणी भागों यानी संताल परगना एवं कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

झारखंड में इन जगहों पर हुई बारिश, गोड्डा सबसे गर्म जिला

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं गरज और आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे ज्यादा वर्षा जामताड़ा के फतेहपुर में हुई. यहां 19 मिलीमीटर वर्षा हुई. इसके अलावा बोरियो, कुंडहित, हजारीबाग और बेंगाबाद (गिरिडीह) में भी बारिश हुई. बोकारो और पाकुड़ में तेज हवाएं चलीं. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में दर्ज किया गया. गोड्डा का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जबकि रांची का न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Weather : आज से बढ़ेगा तापमान, फिर सतायेगी गरमी, जानें संताल परगना में कब होगी बारिश

Jharkhand Weather: लोकसभा चुनाव के बीच खूंटी समेत इन जिलों में बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: फिर बदलेगा झारखंड का मौसम, बारिश-वज्रपात के आसार

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola