Jharkhand Weather: रांची समेत झारखंड के 6 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather: झारखंड के 6 जिलों रांची, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, लोहरदगा में अगले 3 घंटे में बारिश-वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कम से कम 6 जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने इस संबंध में शनिवार को एक येलो अलर्ट जारी किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची के मौसम केंद्र ने जारी की तात्कालिक चेतावनी

मौसम विभाग की ओर से जारी तात्कालिक मौसम चेतावनी (Weather Alert) में कहा गया है कि राजधानी रांची के अलावा उससे सटे खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिले में गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होगी. वज्रपात भी होने की संभावना है.

अगले 1 से 3 घंटे में 6 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा कि इन सभी 6 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में गरज के साथ बारिश होगी. इसके साथ-साथ आसमानी बिजली गिरने की भी संभावना है. इसलिए लोग सावधान और सतर्क रहें. सुरक्षित जगहों पर शरण ले लें. किसानों को खेतों में जाने से बचना चाहिए. पेड़ और बिजली के खंभे से दूर रहें.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 2 जिलों में 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola