Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम.

Jharkhand Weather: झारखंड के 12 जिलों में 24 अगस्त (शनिवार) को भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. जानें आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के लोगों सावधान हो जाइए. मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. कहा है कि शनिवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा एवं सरायकेला समेत राज्य के 12 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया स्पेशल बुलेटिन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने स्पेशल बुलेटिन जारी करके कहा है कि 24 अगस्त को झारखंड के दक्षिणी और उत्तर-पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. दक्षिणी हिस्से में कोल्हान प्रमंडल के 3 जिलों के साथ सिमडेगा जिला शामिल है.

झारखंड के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यानी शनिवार को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की प्रबल संभावना है. इसके अलावा उत्तर-पूर्वी झारखंड के 8 जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

Also Read : Aaj Ka Mausam: पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Also Read : Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Also Read : Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

बिजली कड़कने पर पक्के मकान में लें शरण

उत्तर-पूर्वी झारखंड में देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद और गिरिडीह जिले हैं. इन जिलों के लोगों को बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है. सतर्क भी रहना चाहिए. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान घर से बाहर न निकलें. अगर बिजली कड़के, तो पक्के छत के नीचे शरण लें.

झारखंड के इन 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

  • देवघर
  • दुमका
  • गोड्डा
  • जामताड़ा
  • साहिबगंज
  • पाकुड़
  • धनबाद
  • गिरिडीह
  • पूर्वी सिंहभूम
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • सिमडेगा

आसमान में बिजली कड़के तो क्या करें

खराब मौसम के दौरान अगर आसमान में बिजली कड़के, तो तुरंत किसी पक्के छत के नीचे चले जाएं.

खराब मौसम के दौरान कहां नहीं जाएं

मौसम खराब हो जाए, तो किसी पेड़ के नीचे न जाएं. बिजली के खंभों से दूर रहें. पक्के मकान में चले जाएं. वज्रपात का सबसे ज्यादा असर बिजली के खंभों और पेड़ों पर पड़ता है.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में आज कम से कम 12 जिलों में बारिश होगी. मौसम विभाग ने स्पेशल बुलेटिन जारी करके यह जानकारी दी है.

झारखंड के किन जिलों में आज बारिश होगी

देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, साहिबगंज, पाकुड़, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिले में

Also Read

Kal Ka Mausam: झारखंड के दक्षिणी और उत्तरी-पूर्वी में भारी बारिश की चेतावनी, जानें कल कैसा रहेगा मौसम

Jharkhand Weather: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 2 जिलों में 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Jharkhand Trendin Video

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola