Jharkhand Weather: झारखंड के इन 13 जिलों में होगी भारी बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में आज भारी बारिश की चेतावनी. फोटो : प्रभात खबर

Jharkhand Weather: झारखंड में आज का मौसम कैसा रहेगा? किन जिलों में बारिश होगी और कहां-कहां वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड के 13 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि शुक्रवार को राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात भी होने की आशंका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

3 दिन तक झारखंड के सभी जिलों में होगी वर्षा

रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया है कि 23, 24 और 25 अगस्त को झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है. उन्होंने कहा है कि राज्य में अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उन्होंने बताया कि झारखंड के 13 जिलों में वर्षा का येलो अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है.

झारखंड के इन 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • गढ़वा
  • पलामू
  • लातेहार
  • चतरा
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • गिरिडीह
  • देवघर
  • जामताड़ा
  • दुमका
  • गोड्डा
  • पाकुड़
  • साहिबगंज

रांची में दो बार होगी हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राजधानी रांची में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे. दो या इससे अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. इसके बाद न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में 1 डिग्री सेंटीग्रेड की मामूली गिरावट आने की संभावना है.

Also Read : Kal ka Mausam: झारखंड की ओर बढ़ रहा साइक्लोन, 2 दिन तक भारी से बहुत बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Also Read : झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में अब तक 621.3 मिमी हुई मानसून की बारिश

अभिषेक आनंद ने कहा कि मानसून के सीजन में अब तक झारखंड में 621.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है. इसे सामान्य माना जा सकता है. 1 जून से 22 अगस्त के बीच 730.5 मिलीमीटर वर्षा को सामान्य वर्षापात माना जाता है. अब तक जितनी बारिश हुई है, वह सामान्य से 15 फीसदी कम है. सामान्य से 20 फीसदी तक कम वर्षा को सामान्य मानसून ही माना जाता है.

झारखंड में मानसून की गतिविधि रही सामान्य

मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. कहीं-कहीं भारी वर्षा भी हुई. चास और भरनो ऐसी ही जगहें हैं. चास में 65.2 मिलीमीटर और भरनो में 64.6 मिलीमीटर वर्षा हुई. राज्य में मानसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेंटीग्रेड मौसम केंद्र रांची में रिकॉर्ड किया गया.

झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम

झारखंड में आज अधिकतर जगहों पर बारिश होगी. 13 जिलों में भारी बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.

झारखंड के कितने जिलों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है

झारखंड के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. कहा है कि 13 जिलों में भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर वज्रपात भी होने की प्रबल संभावना है.

झारखंड के किस हिस्से में होगी बारिश

झारखंड के उत्तरी हिस्से में बारिश होने की प्रबल संभावना है. उत्तरी हिस्से में 13 जिले हैं. सभी जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, ऐसी संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

झारखंड में अब तक कितना बरसा है मानसून?

अगस्त के महीने में झारखंड में मानसून की अच्छी-खासी बारिश हुई है. मानसून के इस सीजन में अब तक 621.3 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इसे सामान्य मानसून कह सकते हैं.

Also Read

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने 13 जिलों में भारी बारिश का जारी किया येलो अलर्ट, जानें 4 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

पलामू, गढ़वा समेत झारखंड के 6 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

गुमला, लातेहार, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम के बाद अब झारखंड के इन 3 जिलों में अगले 3 घंटे में वज्रपात का अलर्ट

झारखंड की ओर बढ़ रहा बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, रांची में मानसून ट्रफ, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola