पिठोरिया में मैट्रिक में 92% से अधिक अंक लाने वाली रोशनी और शैली को मिला डॉ बी पी केशरी प्रतिभा सम्मान
स्कूल में मौजूद बच्चे व शिक्षक : प्रभात खबर
पिठोरिया के प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली रोशनी कुमारी और शैली कुमारी को डॉ. बीपी केसरी प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया. दोनों छात्राओं को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र दिए गए.
पिठोरिया : पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रेम मंजरी उच्च विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा 2026 में 92 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया. रोशनी कुमारी ने 94.4 प्रतिशत और शैली कुमारी ने 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किये. दोनों छात्राओं को डॉ. बीपी केसरी प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया. उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ 5-5 हजार रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गयी.
आपके शहर में
विज्ञान में भी छात्राओं ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञान विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने के लिए रोशनी कुमारी को 97 प्रतिशत और शैली कुमारी को 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर रामकिशोर साहू सह केसरी देवी सम्मान दिया गया. दोनों छात्राओं को प्रशस्ति पत्र के साथ 15-15 सौ रुपये की सम्मान राशि प्रदान की गयी.
शिक्षा के प्रचार-प्रसार में योगदान के लिए सम्मान
समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए मुकेश राय, धनेश्वर मुंडा, राज नारायण सिंह, पिंकी कुमारी और बसंत कुमार केशरी को फाउंडेशन की ओर से शिक्षा मित्र की उपाधि से सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें: कुंदा के 51 स्कूल और 35 आंगनबाड़ी केंद्रों में तड़ित चालक नहीं, खतरे के साये में बच्चे
सम्मान से बढ़ता है विद्यार्थियों का उत्साह
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता जतायी. उन्होंने कहा कि इस तरह के सम्मान से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है.
शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद
कार्यक्रम में पिठोरिया एजुकेशनल फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार केसरी, दीपक चौरसिया एवं शिखर कुमार मुख्य रूप से मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय पांडेय सहित सहायक शिक्षक सचितराणा, रंजीत तिर्की, सुसित तिर्की, आशीष भूइंया, विनय कुल्लू, नीरज कुमार देव, अनूप रंजन, संगीता केसरी, सरिता, सोबिता, अमृता, प्रियंका, मार्गरेट, आरती, हेमा, मार्गेट, मोनिका, शबनम, शिवनी, नित्या, शिवानी, रानी, सावधानी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में साइबर ठगी: महिला के बैंक खाते से 59 हजार रुपये गायब, जांच में जुटी पुलिस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए