Jharkhand Weather: बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के आसार, 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड में रांची समेत पांच जिलों में कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदलेगा और झमाझम बारिश होगी. वज्रपात भी हो सकता है. 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना है. मंगलवार को कुछ ही घंटे में रांची समेत पांच जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात भी हो सकता है. 25 और 26 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका जतायी गयी है. तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा. राजधानी रांची, पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद, गिरिडीह और हजारीबाग में कुछ ही घंटे में गरज के साथ बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में 25 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. इनमें देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, साहिबगंज समेत अन्य जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. मौसम को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं 26 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. कहीं-कहीं गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इनमें कोल्हान के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा समेत अन्य जिले शामिल हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
झारखंड में पिछले 24 घंटे में गरज के साथ हुई बारिश
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कई स्थानों पर गरज, आंधी-तूफान के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गयी. इस दौरान मॉनसून की गतिविधि सामान्य रही. सबसे अधिक बारिश 72 मिलीमीटर पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस गोड्डा केवीके में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस मौसम केंद्र रांची में रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से झारखंड में भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




