BJP के राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे प्रदीप वर्मा, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के रांची पहुंचने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया.

विज्ञापन

नामकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

नामकुम: राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है. राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय कुमार महतो ‘धीरज’ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया.

ढोल-नगाड़ों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने डॉ. प्रदीप वर्मा को अंगवस्त्र भेंट कर, बुके देकर और माला पहनाकर सम्मानित किया. इसके बाद कार्यकर्ताओं का काफिला उन्हें एयरपोर्ट से महिलौंग स्थित आवास तक लेकर पहुंचा. आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया.

इस मौके पर डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने स्वागत के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया. उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति भी धन्यवाद व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज, उप महापौर नीरज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, गोपाल चौधरी, राजन साहू, मंडल अध्यक्ष समीर राय, पिंटू सिंह, शंकर सिंह मुंडा, हरीश गंझू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola