DDC के औचक निरीक्षण में खुली नामकुम प्रखंड की पोल, रोजगार से आवास तक इन कामों में मिली सुस्ती

Updated:
विज्ञापन

विकास आयुक्त संजय कुमार भगत एवं जिला परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज

विकास आयुक्त संजय कुमार भगत ने नामकुम प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति धीमी पाई गई, जिस पर अधिकारियों को फटकार लगाई गई. मजदूरों को रोजगार, ई-केवाइसी और आवास निर्माण में सुस्ती पर विशेष नाराजगी जताई गई.

विज्ञापन

नमकुम से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

नामकुम: विकास आयुक्त संजय कुमार भगत एवं जिला परियोजना पदाधिकारी ऋतुराज ने नामकुम प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों और योजनाओं की जानकारी ली तथा प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की.

अधिकारियों ने वीबी-जी राम जी योजना की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने, ई-केवाइसी पूरा करने तथा मजदूरी और सामग्री भुगतान के मामले में नामकुम प्रखंड के खराब प्रदर्शन पर अधिकारियों ने नाराजगी जतायी. वहीं, 15वें वित्त आयोग की आवंटित राशि खर्च नहीं होने पर भी संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में तेजी लाने और प्रदर्शन में सुधार का निर्देश दिया.

बीपीआरओ को लंबित योजनाओं से संबंधित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. वहीं, पीआरओ को मजदूरी डिमांड बढ़ाने के लिए आरा, बड़ाम, बंधुवा, महिलौंग और हुआंगहातु पंचायतों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया.

अधिकारियों ने ग्रामसभा के माध्यम से नयी योजनाओं का चयन कर प्रस्ताव जल्द जमा करने का निर्देश दिया. इसके अलावा पीएम आवास और अंबुवा आवास योजना के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने तथा लंबित आवासों को निर्धारित समय में पूरा कराने को कहा गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य पूरा करना होगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola